Logo
रियलमी भारत में अपने पॉपुलर 5G फोंस की कीमतें 4,000 रुपये तक बढ़ाने वाला है। बढ़ती चिपसेट और मेमोरी की लागत के कारण Realme 16 Pro और Realme 15 सीरीज 11 फरवरी 2026 से महंगी हो सकती हैं।

Realme Price Hike India: रियलमी के रिटेल पार्टनर्स को भेजे गए एक लीक नोटिस के अनुसार, स्मार्टफोन बनाने में इस्तेमाल होने वाले जरूरी कंपोनेंट्स जैसे मेमोरी चिप्स और प्रोसेसर की कीमतों में ग्लोबल मार्केट में बढ़ोतरी हुई है। इसी बढ़ी हुई लागत को बैलेंस करने के लिए कंपनी ने कीमतों को बढ़ाने का फैसला लिया है। यह नई कीमतें 11 फरवरी 2026 से पूरे भारत में लागू होने की उम्मीद है। यह फैसला किसी सीमित ऑफर से जुड़ा नहीं है, बल्कि स्थायी रूप से कीमतों में बदलाव का संकेत है।

किस मॉडल पर कितनी बढ़ेगी कीमत?
लीक हुई जानकारी के मुताबिक, अलग-अलग सीरीज पर 3,000 से 4,000 रुपये तक का बोझ बढ़ सकता है:

  • Realme 15 5G सीरीज: इसके सभी वेरिएंट्स में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। अब इसका बेस मॉडल 25,999 रुपये के बजाय 28,999 रुपये से शुरू हो सकता है।
  • Realme 16 Pro 5G सीरीज: इस सीरीज में भी 3,000 रुपये का इजाफा होने की संभावना है। यानी 31,999 रुपये वाला फोन अब 34,999 रुपये में मिल सकता है।
  • Realme 16 Pro+ 5G सीरीज: सबसे ज्यादा असर इसी प्रीमियम मॉडल पर पड़ेगा। इसमें 4,000 रुपये की सीधी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत 39,999 रुपये से बढ़कर 43,999 रुपये तक पहुंच जाएगी।

कंपनी में छंटनी और रीस्ट्रक्चरिंग की खबरें
कीमतों में बढ़ोतरी के साथ-साथ रियलमी की इंटरनल वर्किंग को लेकर भी खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रियलमी अपनी पैरेंट कंपनी Oppo के साथ ऑपरेशनल लेवल पर फिर से जुड़ रहा है। इस रीस्ट्रक्चरिंग के कारण भारत में सेल्स और सपोर्ट टीम के कई कर्मचारियों की छंटनी की खबरें भी सामने आई हैं। हालांकि, रियलमी ने स्पष्ट किया है कि यह केवल संगठनात्मक सुधार (Organisational Optimisation) का हिस्सा है और इससे भारत में ग्राहकों के लिए सर्विस या प्रोडक्ट्स की उपलब्धता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

5379487