OPPO ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन OPPO K14 5G लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल के K13 का अपग्रेडेड वर्जन है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है। इसके साथ ही इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और एडवांस SuperCool Vapor Chamber कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
OPPO K14 5G के स्पेसिफिकेशन
1. डिस्प्ले और डिजाइन:
OPPO K14 5G में 6.75-इंच FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,125 निट्स तक की हाई ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन को SGS 5-स्टार और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है।
यह डिवाइस ऑल-एंगल शॉक प्रोटेक्शन के साथ आता है और इसे 1.22 मीटर ऊंचाई से 26 ड्रॉप टेस्ट में परखा गया है। साथ ही इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है।
2. परफॉर्मेंस:
फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। यह ColorOS 15 पर चलता है, जो OPPO के Trinity Engine के साथ आता है।
3. बैटरी और चार्जिंग:
इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, फोन 30 मिनट में 1% से 37% तक चार्ज हो सकता है और पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 92 मिनट लगते हैं।
4. कैमरा फीचर्स
कैमरा की बात करें तो OPPO K14 5G में 50MP का AI मेन रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा फीचर्स में Dual-View Video, AI Recompose, AI Perfect Shot, AI Eraser 2.0 और AI Clarity Enhancer जैसे एडवांस ऑप्शन शामिल हैं, जो फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं।
5. कीमत और सेल डेट
कीमत की बात करें तो भारत में OPPO K14 5G का 6GB + 128GB वेरिएंट ₹17,999, 6GB + 256GB वेरिएंट ₹19,999 और 8GB + 256GB वेरिएंट ₹21,999 में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन 20 मार्च से Flipkart और OPPO ई-स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे Icy Blue, Prism Violet और Prism White कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड पर ₹1,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और 3 महीने का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी दिया जा रहा है।