Flipkart पर प्रीमियम फोन Oppo Find X8 Pro इस वक्त ₹18,200 से ज्यादा की छूट के साथ मिल रहा है। इसमें Dimensity 9400 चिप, 5910mAh बैटरी के साथ कई दमदार फीचर्स मिलते हैं। देखिए ऑफर प्राइस और फीचर्स।

अगर आप एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने को सोच रहे हैं, वो भी अच्छे डिस्काउंट के साथ, तो अभी सही समय हो सकता है। दरअसल, Oppo Find X8 Pro फिलहाल Flipkart पर ₹18,200 से ज्यादा के बड़े डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है।

यह स्मार्टफोन अपने दमदार कैमरा सेटअप, लंबी बैटरी लाइफ और प्रीमियम डिजाइन के लिए जाना जाता है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि इस तरह की डील्स ज्यादा समय तक नहीं रहतीं, इसलिए अगर आप इसे खरीदने का सोच रहे हैं तो जल्दी फैसला करना बेहतर होगा। आइए जानते हैं इस डील की पूरी डिटेल और फोन के फीचर्स।

Oppo Find X8 Pro का ऑफर प्राइस 
Oppo Find X8 Pro को भारत में ₹99,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था। फिलहाल Flipkart इस फोन पर ₹13,000 का सीधा डिस्काउंट दे रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर ₹86,999 हो जाती है। इसके अलावा अगर आप Flipkart के SBI Card क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो आपको अतिरिक्त ₹5,250 का डिस्काउंट मिल सकता है। इतना ही नहीं, आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं। 

Oppo Find X8 Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Oppo Find X8 Pro में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट दिया गया है। इसमें 5,910mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.78-इंच AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आती है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP Sony LYT808 प्राइमरी कैमरा, 50MP Sony LYT600 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम), 50MP Sony IMX858 लेंस (6x ऑप्टिकल ज़ूम और 120x तक डिजिटल ज़ूम) और 50MP Samsung अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।