OnePlus 15T जल्द लॉन्च होने वाला है। फोन में 7500mAh बैटरी, 50MP पेरिस्कोप कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 6.32-इंच डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। जानिए डिज़ाइन, कलर ऑप्शन और फीचर्स।

OnePlus 15T Launched Update: दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस अपना नया OnePlus 15T फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। फोन को लेकर कई दिनों से चर्चाएं तेज है। अब हाल ही में कंपनी ने एक नया पोस्टर जारी किया, जिसमें फोन का डिज़ाइन और इसके कलर ऑप्शन दिखाए गए हैं। 

OnePlus 15T एक कॉम्पैक्ट हैंडसेट होगा, जिसमें पावरफुल 7500mAh बैटरी मिलेगी। आइए अब इस हैंडसेट की लॉन्च टाइमलाइन, फीचर्स और खासियत के बारें में विस्तार से जानें।  

OnePlus 15T के डिज़ाइन, कलर ऑप्शन से उठा पर्दा
OnePlus द्वारा शेयर किए गए पोस्टर से पता चलता है कि OnePlus 15T का ओवरऑल डिज़ाइन OnePlus 15 जैसा ही रहेगा है, और यह पिछले साल के OnePlus 13T से भी कुछ ज़्यादा अलग नहीं है।

वनप्लस 15T एक कॉम्पैक्ट फ़ोन है जिसमें एक साफ़ रियर पैनल और ऊपरी कोने में एक कैमरा मॉड्यूल है। टीज़र से यह भी कन्फर्म होता है कि यह ग्रीन ऑप्शन और एक डार्क शेड में मिलेगा जो ब्राउन या ग्रेफाइट जैसा दिखता है। इन कलर ऑप्शन के अलावा, 15T के सफ़ेद रंग में भी आने की उम्मीद है।

OnePlus के प्रेसिडेंट ली जी ने पहले डिवाइस को “स्मॉल-स्क्रीन पावरहाउस” बताया था। इसके मुताबिक, आने वाले OnePlus 15T में 6.32 इंच का फ्लैट डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जिसके चारों तरफ बहुत पतले सिमेट्रिकल बेज़ल होंगे। सिक्योरिटी के लिए, इसमें एक अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

पिछले हफ्ते सामने आई डिवाइस की गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला कि इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट होगा। डिवाइस ने AnTuTu बेंचमार्क पर 4.45 मिलियन का शानदार स्कोर हासिल किया।

बैटरी और फीचर्स 
OnePlus 15T में 7,500mAh की बैटरी, 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग होने की पुष्टि हुई है। यह ColorOS 16-बेस्ड Android 16 पर चलेगा। कैमरे की बात करें तो, फोन में 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होने की उम्मीद है, जिसे लंबी दूरी की फोटोग्राफी को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। पेरिस्कोप लेंस और बड़ी बैटरी होने के बावजूद, कैमरा बंप काफी पतला रहेगा। यह भी पुष्टि हुई है कि यह IP68/69-लेवल का डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस देगा।