Logo
election banner
Noise Sound Master: नॉइस ने अपने ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च कर दिए। इसमें 12000mAh की भारी बैटरी दी गई। जिससे इन्हें एक बार चार्ज करने पर यह 12 घंटे बिना रुके बजेंगे। साथ ही इसमें यूजर को इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस मिलेगा।

Noise Sound Master: Noise ने अपने स्मार्टवॉच पोर्टफोलियो में इजाफा किया है। कंपनी ने Noise Sound Master नाम से प्रीमियम स्पीकर लॉन्च कर दिए हैं। इनमें यूजर्स को 360 डिग्री ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस देते हैं। ये स्पीकर स्मूथ मैश एक्सटीरियर और स्लीक मेटल बैंड के साथ आते हैं। सबसे खास बात इसकी पावरफुल बैटरी है। 

सिंगल चार्ज में 12 घंटे का बैकअप
स्पीकर में 45 मिमी क्वाड ड्राइवर हैं। डिवाइस में 100 वॉट हाई-ऑक्टेन बास है, जो अच्छी क्वालिटी और डीप बास के साथ म्यूजिक का अनुभव बढ़ाने का दावा करता है। इसमें एक सबवूफर, 4 बास रेडिएटर और 8 ट्रेबल रेडिएटर दिए गए हैं। यह वायरलैस है, जिसमें 12,000 mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी सिंगल चार्ज पर 12 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक देने का दावा करती है। 

इसे भी पढ़ें: Flipkart शुरू करेगा Annual Summer Sale: ₹25,000 में मिल जाएगा एसी, कूलर-सीलिंग फैन पर भी भारी छूट 

नॉइज साउंड मास्टर के स्पेसिफिकेशन 
इस स्पीकर में ब्लूटूथ 5.3 तकनीक का यूज किया गया है। साथ ही इसमें NFC टेक्नोलॉजी का यूज भी किया गया है। यह इंस्टेंटली इनेबल हो जाता है। नॉइज साउंड मास्टर में यूजर फ्रेंडली टच कंट्रोल दिए गए हैं। स्पीकर्स में बिल्ट इन माइक्रोफोन मिलता है, जिससे कॉलिंग के दौरान स्पीकर से बात हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: Redmi 80 cm tv: साइज 43 इंच, वारंटी 1 साल; 42% का तगड़ा डिस्काउंट, अमेजन से अभी करें ऑर्डर

कीमत और उपलब्धता
कंपनी की आधिकारिक साइट और फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 11,999 रुपए में लिस्ट की गई है। इन्हें ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ लिया जा सकता है।

5379487