LG ने StandbyME 2 Max पोर्टेबल TV लॉन्च किया है, जिसमें 32-इंच 4K टचस्क्रीन, Dolby Atmos साउंड और AI फीचर्स मिलते हैं। खास बात है कि इसमें इनबिल्ट बैटरी है, जिससे यह टीवी कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

LG ने अपना नया पोर्टेबल लाइफस्टाइल टीवी LG StandbyME 2 Max लॉन्च कर दिया है। इस टीवी में 32-इंच का 4K UHD टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 3840 × 2160 पिक्सल है। इसमें LG का Alpha8 Gen3 AI प्रोसेसर दिया गया है, जो AI तकनीक की मदद से पिक्चर और साउंड क्वालिटी को बेहतर बनाता है। LG ने इस टीवी को पूरी तरह पोर्टेबल बनाया है। इसमें 144Wh की इनबिल्ट बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 4.5 घंटे तक चल सकती है। आइए अब इसकी कीमत और फीचर्स। 

32-इंच 4K टचस्क्रीन और AI प्रोसेसर
इस टीवी में 32-इंच का 4K UHD टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 3840×2160 पिक्सल है। इसमें LG का Alpha8 Gen3 AI प्रोसेसर दिया गया है, जो पिक्चर और साउंड क्वालिटी को बेहतर बनाने का काम करता है। यह डिवाइस AI 4K अपस्केलिंग, Dolby Vision, HDR10 और HLG जैसे HDR फॉर्मेट्स को सपोर्ट करता है। साथ ही डायनेमिक टोन मैपिंग की मदद से बेहतर कॉन्ट्रास्ट और कलर एक्युरेसी मिलती है।

बैटरी और पोर्टेबल डिजाइन
LG ने इस टीवी को पूरी तरह पोर्टेबल बनाया है। इसमें 144Wh की इनबिल्ट बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 4.5 घंटे तक चल सकती है। इसकी खास बात यह है कि स्क्रीन को एक बटन दबाकर स्टैंड से अलग किया जा सकता है। यूजर्स इसे टेबल पर रखकर या दीवार पर माउंट करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऑडियो और कनेक्टिविटी
साउंड के लिए इसमें 11.1.2 चैनल ऑडियो सिस्टम दिया गया है, जो Dolby Atmos और वर्चुअल सराउंड साउंड सपोर्ट करता है। इससे यूजर्स को इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, HDMI पोर्ट और चार USB-C पोर्ट्स दिए गए हैं, जिससे इसे कई डिवाइसेस से आसानी से जोड़ा जा सकता है।

स्मार्ट फीचर्स और ऐप सपोर्ट
यह टीवी webOS 26 प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिसमें Netflix, YouTube और Apple TV जैसे ऐप्स पहले से इंस्टॉल मिलते हैं। इसके अलावा LG Channels के जरिए फ्री कंटेंट भी देखा जा सकता है। स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो इसमें Apple AirPlay, Google Cast, HomeKit और वॉइस कमांड जैसे ऑप्शन भी दिए गए हैं। साथ ही Android और iOS डिवाइस मिररिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

स्टाइलिश डिजाइन और एक्सेसरीज
डिजाइन की बात करें तो यह टीवी बेहद स्लिम और मिनिमलिस्ट है, जिसकी मोटाई स्टैंड के बिना सिर्फ 28.5mm है। इसके साथ यूजर्स अलग-अलग एक्सेसरीज जैसे मूविंग स्टैंड, वॉल स्ट्रैप और वन-क्लिक स्टैंड खरीद सकते हैं।

इसके अलावा यह LG Gallery+ फीचर के साथ आता है, जिससे स्क्रीन को आर्टवर्क, घड़ी या मौसम की जानकारी दिखाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

LG StandbyME 2 Max की कीमत और उपलब्धता 
LG ने इस टीवी को फिलहाल दक्षिण कोरिया में पेश किया है, जहां इसकी कीमत 15.9 लाख कोरियन वॉन (लगभग $1,080) रखी गई है। यह टीवी उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो घर के अलग-अलग हिस्सों में आसानी से टीवी इस्तेमाल करना चाहते हैं।