Lenovo Bellator 7000 2026 गेमिंग लैपटॉप लॉन्च हो गया है। इसमें Intel Core i7-13645HX GPU, 16GB RAM, 180Hz डिस्प्ले और दमदार फीचर्स मिलते हैं। जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन।

गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस लैपटॉप सेगमेंट में Lenovo ने एक और दमदार एंट्री करते हुए अपना नया Lenovo Bellator 7000 2026 लॉन्च कर दिया है। यह लैपटॉप खास तौर पर गेमर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिसमें पावरफुल प्रोसेसर, लेटेस्ट Nvidia GeForce RTX 5060 GPU और 16GB RAM जैसी खूबियां दी गई हैं।

16-इंच की हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, एडवांस कूलिंग सिस्टम और मजबूत परफॉर्मेंस के साथ यह डिवाइस गेमिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और 3D वर्क के लिए भी शानदार विकल्प बन सकता है। आइए जानते हैं Lenovo Bellator 7000 2026 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में विस्तार से।

Lenovo Lecoo Bellator 7000 के स्पेसिफिकेशन
Lecoo Bellator 7000 में Intel Core i7-13645HX प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 14 कोर, 20 थ्रेड और 4.9GHz तक की मैक्स टर्बो फ्रीक्वेंसी है। लैपटॉप में 16GB DDR5 RAM (4800MHz) और 512GB PCIe 4.0 SSD स्टोरेज मिलती है। Lenovo इसमें ड्यूल मेमोरी और ड्यूल M.2 स्लॉट्स भी देता है, जिससे आगे अपग्रेड करना आसान है।

ग्राफिक्स के लिए इसमें Nvidia GeForce RTX 5060 GPU दिया गया है, जिसमें 8GB GDDR7 VRAM है और यह Blackwell आर्किटेक्चर पर आधारित है। यह GPU 115W पर Dynamic Boost 2.0 के साथ काम करता है, DLSS 4 को सपोर्ट करता है, और गेमिंग, वीडियो एडिटिंग व 3D रेंडरिंग के लिए मजबूत AI परफॉर्मेंस देता है।

Lenovo ने इसमें ट्रिपल-फैन कूलिंग सिस्टम दिया है, जिसमें 4 हीट पाइप (एक 10mm मेन पाइप सहित) शामिल हैं। यह सिस्टम 200W तक की परफॉर्मेंस को सपोर्ट करता है और नॉइज़ को कम रखता है। लैपटॉप में 16-इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2560 × 1600 और रिफ्रेश रेट 180Hz है। यह डिस्प्ले 500 निट्स तक ब्राइटनेस, 100% sRGB कलर कवरेज, HDR और VRR सपोर्ट के साथ आती है।

बैटरी और कनेक्टविटी 
इसमें कनेक्टिविटी के लिए, 4 × USB-A पोर्ट, 1 × USB-C (10Gbps + DisplayPort सपोर्ट), HDMI 2.1 FRL, गीगाबिट ईथरनेट पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक सपोर्ट मिलता है।  लैपटॉप में 60Wh बैटरी दी गई है, जो 100W Power Delivery चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह लैपटॉप फिलहाल चीन के मार्केट में उपलब्ध है और JD.com पर इसकी शुरुआती कीमत 7,699 युआन (लगभग $1,278) रखी गई है।