Logo
election banner
Samsung Galaxy A Series : Samsung अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy A35 5G और Galaxy A55 5G को कल यानी 11 मार्च को लॉन्च करेगी। कंपनी इससे पहले जर्मनी में दोनों डिवाइस को लॉन्च कर चुकी है। इन मोबाइल में आपको बेहतरीन स्पेसिफिकेशन और फीचर्स मिलेंगे। जानने के लिए पढ़े पूरी खबर...। 

Galaxy A35 5G और Galaxy A55 5G Launching : Galaxy A35 5G और Galaxy A55 5G की लॉन्चिंग से पहले हम आपको इन दोनों के बारे में कुछ जरूरी जानकारी दे रहे हैं। ये दोनों फोन 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256 GB स्टोरेज में पेश किए जाएंगे। इनमें SoC चिपसेट और OIS का सपोर्ट भी मिलेगा। 

कीमत और ऑफर्स
Fonearena की रिपोर्ट के  मुताबिक, Galaxy A55 5G स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को जर्मनी में 43,200 रुपए में लॉन्च किया गया है। जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 47,700 रुपए के प्राइस पर पेश किया गया है। इधर, Galaxy A35 5G की बात की जाए तो इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,180 रुपए है। वही 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,500 रुपए है। 

दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन्स जानिए 
Galaxy A35 5G और Galaxy A55 5G स्मार्टफोन में 6.6 इंच Full HD सुपर एमोलेड पैनल दिया गया है। फोन 2340x1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश सपोर्ट दिया गया है। फोन एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम बेस्ड वन यूआई 6 पर रन करता है। फोन 4 साल ऑपरेटिंग सिस्टम और 5 साल सिक्योरिटी अपडेट दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें : जियो-एयरटेल यूजर्स की बल्ले-बल्ले : प्रीपेड प्लान में फ्री मिलेगा Netflix का सब्सक्रिब्शन; पढ़ें ऑफर 

Galaxy A55 5G स्मार्टफोन में Exynos 1480 SoC चिपसेट दिया जाएगा। वहीं, Galaxy A35 5G स्मार्टफोन में Exynos 1380 SoC चिपसेट और Mali-G68 जीपीयू सपोर्ट दिया जाएगा। Galaxy A35 में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा 50MP का होगा, जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर दिया जाएगा। साथ ही 5MP मैक्रो सेंसर दिया जाएगा। Galaxy A35 5G में 13MP सेल्फी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसी तरह Galaxy A55 में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसका मेन कैमरा 50MP का होगा। इसके अलावा 12MP अल्ट्रा वाइड एंगल और 2MP मैक्रो सेंसर दिया जाएगा। वही 32MP का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया जाएगा।

5379487