flipkart sasa lele sale होगी 1 मई से शुरू: आधे दाम पर मिलेंगे AC-कूलर, iPhone समेत कई फोन पर भी भारी छूट 

Flipkart sasa lele sale 2025 to Begins 1st May: Get 50% discount on AC Iphone cooler and more
X
flipkart sasa lele sale सेल में आधे दाम पर मिलेंगे AC-कूलर।
Flipkart sasa lele sale 2025: Flipkart अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए SASA LELE सेल को 1 मई से शुरू करे जा रहा है। सेल में AC-कूलर पर 50% तक की छूट मिलेगी।

Flipkart sasa lele sale 2025: समर सीजन को देखते हुए देश के दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल amazon summer sale की घोषणा कर दी है, जो 1 मई से शुरू होने जा रही है। वहीं, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक नई सेल शुरू होने जा रही है। इस सेल में ग्राहक अपने पसंदीदा स्मार्टफोन से लेकर बड़े होम अप्लायंसेज तक आधे दामों पर खरीद सकेंगे।

Flipkart अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए SASA LELE Sale लेकर आ रहा है, जिसमें प्लेटफॉर्म 50% तक की छूट देने का वादा कर रहा है। यह सेल सीधे अमेजन की सेल के साथ मुकाबला करेगी। हालांकि दोनों सेल के बीच ग्राहकों का फायदा होने वाला है, यदि आप ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते है, तो खरीदारी करने के लिए तैयार हो जाएं।

flipkart sasa lele sale कब होगी शुरू?
flipkart की धमाकेदार sasa lele sale भारत में 2 मई 2025 से शुरू होगी। लेकिन यदि आप Flipkart Plus मेंबर हैं, तो आप इस सेल का फायदा एक दिन पहले यानी 1 मई 2025 से ही उठा पाएंगे। इस सेल में ग्राहकों SBI कार्ड से खरीदारी करने पर बंपर डिस्काउंट मिलेंगे। इसके तहत आप घर की किचिन से लेकर फैशन, इलेक्ट्रॉनिक समेत कई हॉम और फैशन अप्लायंसेज को भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकेंगे।

ये भी पढ़ेः- 1 मई से शुरू होगी Amazon Great summer सेल: सस्ते में मिलेगा कूलर, AC और स्मार्टफोन, ऑफर्स की आएगी बाढ़

SBI कार्ड से शॉपिंग करने पर मिलेगी भारी छूट
Flipkart ने देश के सबसे बड़े बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के साथ साझेदारी की है। इस सेल में SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह छूट एकमुश्त पेमेंट और EMI दोनों पर लागू होगी। साथ ही, ग्राहक एक्सचेंज ऑफर और नो कॉस्ट EMI का भी लाभ उठा सकेंगे। इस सेल में Flipkart ग्राहकों को 50% तक की छूट देने जा रहा है।

सेल में मिलेंगी ढेरों खास डील्स

  1. SASA LELE Sale में ग्राहकों को ब्लॉकबस्टर डील्स मिलेंगी, जिनमें दिन की सबसे बड़ी और लिमिटेड टाइम ऑफर डील्स होंगी।
  2. Buy 1 Get 1 का भी ऑफर मिलेगा।
  3. एक ही प्रोडक्ट पर दो अलग-अलग छूट यानी डबल डिस्काउंट का फायदा मिलेगा।
  4. जैकपॉट डील्स के जरिए महंगे प्रोडक्ट्स को बहुत कम कीमत में खरीदने का मौका मिलेगा।
  5. TikTok डील्स के तहत कुछ खास प्रोडक्ट्स पर कुछ घंटों के लिए जबरदस्त छूट दी जाएगी।

iPhone खरीदने का सुनहरा मौका
अगर आप iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो Flipkart की SASA LELE Sale आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। इस सेल में iPhone 14 सीरीज, iPhone 15 सीरीज, और संभवतः iPhone 16 व 16e पर भी भारी छूट दी जा सकती है, जिससे आप काफी पैसे बचा सकेंगे।

AC पर मिलेगा भारी डिस्काउंट
देशभर में गर्मी तेजी से बढ़ रही है और AC की मांग भी बढ़ गई है। अगर आप नया AC खरीदना चाहते हैं, तो कुछ दिन रुक जाइए। Flipkart की SASA LELE Sale में आप LG, Voltas, Blue Star, Samsung, Daikin जैसे ब्रांड्स के स्प्लिट ACs पर 50% तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story