क्या आप सस्ता 5G फोन सर्च कर रहे हैं, तो Tecno POP X एक अच्छा ऑप्शन है। इसे आप ₹8,499 से भी कम कीमत में पा सकते हैं। इसमें 5000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, AI फीचर्स और आकर्षक डिजाइन मिलता है। जानें इसकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन।

Budget 5G SmartPhone: अगर आप कम बजट में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आज के समय में 9,000-10,000 रुपए से कम कीमत में दमदार फीचर्स ऑफर करते हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए भी अच्छे विकल्प बन सकते हैं। ऐसे में आप टेक्नो के लेटेस्ट हैंडसेट Tecno POP X पर विचार कर सकते हैं। यह एक बेहतरीन बजट फ्रेंडली 5जी स्मार्टफोन है।

इसमें आपको 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर्स और तेज 5G कनेक्टिविटी जैसे कई शानदार फीचर्स देखने को मिलेंगे। आइए अब इस बजट 5जी फोन का प्राइस और फीचर्स-स्पेसिफिकेशन के बारें में विस्तार से जानें।  

Tecno POP X की कीमत 
टेक्नो  POP X अमेजन पर फिलहाल 47% छूट के साथ सिर्फ ₹8,499 में उपलब्ध है।  यह फोन 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है। साथ ही फोन पर 254 रुपए का अमेजन कैशबैक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। इससे फोन की कीमत और भी कम हो जाती है।

इसके अलावा, आप एक्सचेंज बोनस का फायदा उठाकर अधिक बचत कर सकते हैं। हालांकि यह डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। बता दें, इस फोन पर कंपनी पूरे 12 महीने की वारंटी दे रही हैं।

Tecno POP X के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 
POP X को स्टाइलिश और मॉडर्न डिजाइन के साथ पेश किया गया है, जो प्रीमियम फ्लैगशिप जैसा लुक देता है और युवाओं को खास तौर पर आकर्षित करता है। फोन में 120Hz का स्मूथ डिस्प्ले दिया गया है, जिससे स्क्रोलिंग, वीडियो और ब्राउज़िंग का अनुभव तेज और काफी स्मूथ महसूस होता है। 

मजबूत और ड्रॉप-रेसिस्टेंट बॉडी के साथ IP64 प्रोटेक्शन इसे धूल, पानी की छींटों और रोजमर्रा की छोटी-मोटी दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखती है। खास बात यह है कि यह फोन नेटवर्क न होने पर भी सीमित दूरी तक कॉलिंग की सुविधा देता है, जिससे जरूरत के समय संपर्क बना रहता है। 

इसके अलावा Ella AI आपके पसंदीदा क्षेत्रीय भाषा को समझकर फोन इस्तेमाल को और आसान बनाती है। वहीं 5000mAh की बड़ी बैटरी पूरे दिन भरोसेमंद बैकअप देती है, जिससे पढ़ाई, मनोरंजन और कनेक्टिविटी बिना रुकावट चलती रहती है।