Apple MacBook Ultra Lauched Update: Apple आने वाले समय में अपने लैपटॉप लाइनअप में बड़ा बदलाव कर सकता है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी 2026 के अंत तक MacBook Ultra नाम से एक नया प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि यह डिवाइस OLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और टचस्क्रीन सपोर्ट जैसे बड़े अपग्रेड के साथ आ सकता है, जो MacBook सीरीज में पहली बार देखने को मिलेगा। अगर यह रिपोर्ट सही साबित होती है तो यह लैपटॉप मौजूदा MacBook Pro से भी ऊपर की कैटेगरी में रखा जा सकता है और Apple का अब तक का सबसे महंगा और एडवांस MacBook बन सकता है।
MacBook Ultra जल्द होगा लॉन्च
Bloomberg के जर्नलिस्ट Mark Gurman ने अपने Power On न्यूजलेटर में बताया कि Apple का आने वाला OLED टचस्क्रीन MacBook, मौजूदा MacBook Pro का नया वर्जन नहीं होगा।
इसके बजाय कंपनी इसे एक पूरी तरह नया मॉडल के तौर पर पेश कर सकती है, जो MacBook Pro से भी ऊपर की कैटेगरी में होगा। इसका मतलब है कि यह Apple का सबसे प्रीमियम लैपटॉप बन सकता है।
OLED डिस्प्ले और टचस्क्रीन फीचर
रिपोर्ट के अनुसार नए MacBook में एप्पल के प्रोफेशनल मैकबुक लाइनअप का पहला OLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और टचस्क्रीन सपोर्ट मिलेगा, जो लैपटॉप एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल देगा।
पिछली लीक रिपोर्ट्स की मानें तो Apple आने वाले समय में MacBook Pro मॉडल में ही OLED पैनल और टच सपोर्ट दे सकता है, जो संभवतः Apple M6 chip के साथ 2026 के अंत तक आ सकते हैं। हालांकि, अब माना जा रहा है कि Apple इन फीचर्स को MacBook Pro में देने के बजाय एक नई प्रोडक्ट कैटेगरी में पेश कर सकता है।
Apple MacBook Ultra होगा सबसे महंगा लैपटॉप
अगर Apple MacBook में OLED स्क्रीन देता है तो इसकी कीमत भी ज्यादा हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, Apple ने iPhone X (2017) में OLED देने के बाद कीमत लगभग 20% बढ़ाई थी। वहीं, iPad Pro (2024) में OLED आने पर भी कीमत में बढ़ोतरी देखी गई। इसी तरह नया MacBook भी प्रीमियम सेगमेंट में और महंगा हो सकता है।
‘Ultra’ ब्रांडिंग मिल सकती है
रिपोर्ट के मुताबिक इस लैपटॉप को Ultra ब्रांडिंग मिल सकती है, जैसे Apple की स्मार्टवॉच Apple Watch Ultra में मिलता है। हालांकि अभी तक नाम फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन MacBook Ultra नाम यह दिखाने के लिए हो सकता है कि यह Apple के लैपटॉप लाइनअप का टॉप-एंड मॉडल होगा।
कब होगा लॉन्च
रिपोर्ट के अनुसार यह नया MacBook 2026 के अंत तक लॉन्च हो सकता है। हालांकि Apple ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।