अगर आप नया Apple का लेटेस्ट iPhone 17 खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है। भारत में ₹82,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन अब Vijay Sales की आधिकारिक वेबसाइट पर ₹7000 तक की तगड़ी छूट के साथ उपलब्ध है। इस तरह ग्राहक भारी बचत के साथ इस प्रीमियम हैंडसेट को अपना बना सकते हैं।
इस फोन में 6.3-इंच डिस्प्ले, A19 चिपसेट और 48MP फ्यूजन कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। ध्यान दें कि ऐसे ऑफर्स ज्यादा समय तक नहीं रहते, इसलिए अगर आप खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जल्दी करना बेहतर होगा। यहां देखिए पूरी डिटेल्स।
Apple iPhone 17 के गिरे दाम
Apple iPhone 17 को भारत में ₹82,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। फिलहाल, यह Vijay Sales पर ₹80,490 में लिस्टेड है, यानी सीधे ₹2,410 की कटौती मिल रही है। इसके अलावा, अगर आप HSBC Bank के क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करते हैं, तो आपको ₹4,500 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। इस तरह कुल मिलाकर ₹6,900 से ज्यादा की बचत हो सकती है।
Apple iPhone 17 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Apple iPhone 17 में 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Always-On Display सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए यह फोन Apple के A19 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 8GB RAM दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 48MP का फ्यूजन मेन सेंसर और 48MP का फ्यूजन अल्ट्रा-वाइड कैमरा (मैक्रो सपोर्ट के साथ) दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 18MP फ्रंट कैमरा मिलता है। बैटरी के मामले में कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस iPhone 16 के मुकाबले करीब 6 घंटे ज्यादा बैटरी लाइफ देता है।