Ai+ RotateCam 4G Launched: भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Ai+ ने गुरुवार को भारत में अपने नए Nova Flip, Nova 2 और Nova 2 Ultra स्मार्टफोन्स पेश किए है। इसके साथ-साथ कंपनी ने कुछ अन्य डिवाइस भी लॉन्च किए हैं, जिनमें Pulse Tab, RotateCam 4G और NovaPods ब्रांड के ईयरबड्स भी शामिल हैं।
कंपनी की Ai+ RotateCam 4G स्मार्टवॉच एक स्टाइलिश घड़ी है, जो गोल AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है। साथ ही इसमें इन-बिल्ट कैमरा और 1520mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबा बैटरी बैकअप देने का दावा करती है। इसके अलावा, घड़ी में 4G SIM सपोर्ट भी मिलता है। जानिए इसकी कीमत और फीचर्स के बारें में विस्तार से।
Ai+ RotateCam 4G: मुख्य स्पेसिफिकेशन
Ai+ की नई RotateCam 4G घड़ी में 1.75-इंच का राउंड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।खास बात है कि इस स्मार्टवॉच में 2-मेगापिक्सल का कैमरा भी मिलता है, जो 180 डिग्री तक घूम सकता है और बाहर निकलकर फोटो लेने में भी मदद करता है।
ये भी पढ़े-ः सिर्फ ₹29,999 में स्टाइलिश फ्लिप फोन लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ मिलेगी तगड़ी बैटरी
इस स्मार्टवॉच की एक और खासियत यह है कि इसमें 4G LTE SIM सपोर्ट मिलता है, जिससे आप बिना फोन के भी कॉल कर सकते हैं और इसे एक स्टैंडअलोन डिवाइस की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें Play Store भी दिया गया है, जिससे आप Android ऐप्स इंस्टॉल कर सकते हैं।
लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूरेबिलिटी
यह वॉच 2GB RAM और 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आती है, जिससे स्मूद परफॉर्मेंस मिलती है। साथ ही इसमें 1520mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबा बैटरी बैकअप देने का दावा करती है। ड्यूरेबिलिटी के मामले में, इसमें IP68 रेटिंग मिलती है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है।
Ai+ RotateCam 4G: कीमत और उपलब्धता
Ai+ RotateCam 4G की कीमत ₹8,999 रखी गई है। यह मई से Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। यह स्मार्टवॉच तीन अलग-अलग स्ट्रैप ऑप्शंस में आएगी।









