Xiaomi ने 2026 का नया 1HP Mijia एयर कंडीशनर लॉन्च किया है, जो कूलिंग और हीटिंग दोनों सपोर्ट करता है। इसमें 18dB साइलेंट मोड, AI फीचर्स और हाई एनर्जी एफिशिएंसी के साथ आते है।

Xiaomi ने स्मार्ट होम सेगमेंट में एक और किफायती प्रोडक्ट लॉन्च किया है। कंपनी ने अपना नया Mijia Super Energy-Saving 2026 (1HP) एयर कंडीशनर पेश किया है, जो सिर्फ ₹20 हजार से कम कीमत में कूलिंग और हीटिंग दोनों सपोर्ट करता है। यह AC 18dB साइलेंट मोड, AI स्मार्ट फीचर्स और हाई एनर्जी एफिशिएंसी के साथ आता है, जिससे यह बजट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है।  

Xiaomi new 1HP air conditioner के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 
यह एयर कंडीशनर Xiaomi के सिग्नेचर मिनिमलिस्ट व्हाइट डिजाइन के साथ आता है, जो इसे एक प्रीमियम और सिंपल लुक देता है। इसमें इन्वर्टर (Variable Frequency) टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कूलिंग और हीटिंग दोनों को सपोर्ट करती है, जिससे यह पूरे साल इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बन जाता है। यह मॉडल चीन के नए एनर्जी स्टैंडर्ड्स के तहत APF 5.45 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे हाई एफिशिएंसी डिवाइस बनाता है। कंपनी का दावा है कि इसका Lingyun एनर्जी-सेविंग एल्गोरिद्म बिजली की खपत को काफी हद तक कम करने में मदद करता है।

कूलिंग और हीटिंग परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 9.8cc कंप्रेसर दिया गया है, जो 2670W कूलिंग क्षमता प्रदान करता है और इसे 150W से 4650W तक एडजस्ट किया जा सकता है। वहीं हीटिंग के लिए इसमें 4570W रेटेड आउटपुट, 6100W मैक्सिमम आउटपुट और 1050W PTC ऑक्सिलरी हीटर का सपोर्ट मिलता है, जिससे ठंड के मौसम में भी बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है।

एयरफ्लो और कंफर्ट के मामले में यह AC 740m³/h एयरफ्लो वाले क्रॉस-फ्लो फैन के साथ आता है, जो कमरे में हवा को समान रूप से फैलाता है। इसमें वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल स्विंग मोड दिए गए हैं, जिससे हर कोने तक हवा आसानी से पहुंचती है। इसके साथ ऊपर-नीचे एयरफ्लो सिस्टम भी दिया गया है, जो सीधे ठंडी हवा लगने से बचाता है और ज्यादा आरामदायक अनुभव देता है।

सेल्फ-क्लीनिंग सिस्टम
हाइजीन और मेंटेनेंस को ध्यान में रखते हुए इसमें इनडोर और आउटडोर दोनों यूनिट के लिए सेल्फ-क्लीनिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे बैक्टीरिया और धूल का जमाव कम होता है और हवा ज्यादा साफ रहती है। इसके अलावा इसमें ऑटो क्लॉगिंग अलर्ट और डीप क्लीनिंग फंक्शन जैसे स्मार्ट फीचर्स भी शामिल हैं, जो इसे लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस देने में मदद करते हैं।

स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए यह AC HyperOS Connect और Mijia ऐप के साथ आता है, जिससे यूजर AI ऑटोमेशन, क्लाउड बेस्ड रिमोट कंट्रोल और OTA अपडेट्स का फायदा उठा सकते हैं।

नॉइज परफॉर्मेंस की बात करें तो इसे खास तौर पर साइलेंट ऑपरेशन के लिए डिजाइन किया गया है। इनडोर यूनिट सिर्फ 18dB(A) पर काम करती है, जबकि हाई स्पीड पर यह 40dB(A) तक जाती है। वहीं आउटडोर यूनिट का नॉइज लेवल लगभग 50dB(A) रखा गया है, जिससे यह शांत वातावरण में भी बेहतर विकल्प बनता है।

साइज और वजन की बात करें तो इनडोर यूनिट का साइज 795 × 310 × 205 mm और वजन 9.5 kg है, जबकि आउटडोर यूनिट 813 × 560 × 311 mm साइज और 22 kg वजन के साथ आती है।

कीमत और उपलब्धता 
Xiaomi के  नए एनर्जी-एफिशिएंट एयर कंडीशनर Mijia Super Energy-Saving 2026 Model (1HP)को चीन में लॉन्च किया गया है। यह प्रोडक्ट JD.com पर 1,699 युआन (लगभग $249 / ₹20,000 से कम) कीमत पर उपलब्ध है।