₹80 हजार में लॉन्च हुआ Acer का धाकड़ लैपटॉप: 16 इंच स्क्रीन, 13वीं Gen Intel i7 चिप के साथ मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स

Acer Nitro Lite 16 Launched in india
X

Acer Nitro Lite 16 Launched in india

Acer Nitro Lite 16 भारत में लॉन्च हो चुका है। यह लैपटॉप दमदार 13वीं Gen Intel i7 प्रोसेसर के साथ 16 इंच स्क्रीन मिलती है। इसकी कीमत ₹79,990 से शुरू है।

क्या आप कोई नया पावरफुल फीचर्स वाला गेमिंग लैपटॉप लेने का सोच रहे हैं, तो आपकी लिए बढ़िया खबर है। दिग्गज टेक ब्रांड Acer ने भारतीय बाजार में अपना नया गेमिंग लैपटॉप Acer Nitro Lite 16 लॉन्च किया है। यह डिवाइस 13वीं पीढ़ी के Intel Core i7 प्रोसेसर से लैस है, जो 6GB वीडियो मेमोरी वाले Nvidia GeForce RTX 4050 GPU पर चलता है।

इसके साथ ही इसमें, बेहतरीन व्यूईंग एक्सपीरियंस के लिए 16 इंच की IPS LCD स्क्रीन है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट पर रिफ्रेश से लैस है। इसमें 3-सेल 53Wh Li-ion बैटरी है जिसे 100W USB-PD अडैप्टर से चार्ज किया जा सकता है। जानिए इसकी कीमत और अन्य डिटेल्स।

Acer Nitro Lite 16 की कितनी है कीमत?

Acer Nitro Lite 16 लैपटॉप को भारत में 2 वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 79,990 रुपए है, जिसमें Intel Core i5-13420H CPU और 16GB रैम मिलती है। वहीं, दूसरी ओर Intel core i7-13620H प्रोसेसर वाले दूसरे वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपए है। यह दोनों मॉडल ग्राहक एसर के रिटेल स्टोर्स और अमेजन व फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइटों के जरिए खरीद सकते हैं। इसमें केवल आपको पर्ल व्हाइट रंग मिलता है।

Acer Nitro Lite 16 में क्या है खास?

Acer का नया Nitro Lite 16 एक दमदार गेमिंग लैपटॉप है, जो Windows 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 16 इंच की WUXGA IPS LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1920x1200 पिक्सल और 165Hz का रिफ्रेश रेट है — जिससे गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव स्मूद और शानदार बनता है।

इस लैपटॉप में Intel Core i7-13620H प्रोसेसर, Nvidia GeForce RTX 4050 GPU (6GB GDDR6 VRAM), 16GB तक DDR5 RAM और 512GB SSD स्टोरेज दी गई है, जो तेज परफॉर्मेंस और फास्ट लोडिंग सुनिश्चित करती है। ऑडियो के लिए इसमें दो स्टीरियो स्पीकर हैं और वीडियो कॉल के लिए फुल HD कैमरा दिया गया है, जिसमें प्राइवेसी शटर भी मौजूद है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, USB 3.2 Gen A, USB 3.2, Thunderbolt 4, HDMI 2.1, ईथरनेट पोर्ट और एक ऑडियो जैक शामिल हैं। Acer ने इस लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड और डेडिकेटेड Copilot बटन भी दिया है। यह लैपटॉप 53Wh बैटरी के साथ आता है, जिसे 100W USB-PD चार्जर से चार्ज किया जा सकता है।

लैपटॉप का वजन करीब 1.95 किलोग्राम है और इसका साइज 362.2 x 248.47 x 22.9 मिमी है — यानी यह पोर्टेबल होने के साथ-साथ परफॉर्मेंस में भी दमदार है।

ये भी पढ़िए... Te

16 साल से कम बच्चों के लिए बंद हुआ YouTube अकाउंट: उल्लंघन पर लगेगा करोड़ों का जुर्माना

आज से शुरू Amazon Great Freedom Sale 2025!: आईफोन से लेकर BUDS तक सब मिलेगा सस्ता, देखें ऑफर

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story