विशेष रिपोर्ट: देखिए उत्तर प्रदेश के किस जिले में कितने वोट कटे, पूरी सूची यहां उपलब्ध

यह कार्रवाई मृत, अनुपस्थित और स्थानांतरित मतदाताओं के शुद्धिकरण हेतु की गई है। प्रभावित लोग 6 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में चुनावी शुद्धिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची का नया विवरण साझा किया है। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद प्रदेश के करोड़ों मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं।
यह कार्रवाई उन नामों को हटाने के लिए की गई है जो अब अस्तित्व में नहीं हैं या पते पर नहीं मिले। इस प्रक्रिया के बाद अब प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है क्योंकि लाखों की संख्या में मतदाताओं का कम होना आने वाले समय में बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने आधिकारिक ड्राफ्ट का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 15.44 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 2.89 करोड़ (18.70%) नाम हटा दिए गए हैं।
इनमें से 46.23 लाख मतदाता मृत पाए गए, जबकि 2.17 करोड़ मतदाता अपने पते से स्थानांतरित या गायब मिले। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ यह अभियान अब अपने अगले चरण में है, जहाँ मतदाता 6 फरवरी तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रज क्षेत्र के आंकड़े
पश्चिमी यूपी के जिलों में मतदाताओं की संख्या में भारी कमी आई है। यहाँ सहारनपुर में 4,32,534 (16.37%), मुजफ्फरनगर में 3,44,217 (16.29%), मेरठ में 6,65,635 (24.65%), गाजियाबाद में 8,18,139 (28.83%), बुलन्दशहर में 4,03,369 (15.14%), गौतम बुद्ध नगर में 4,47,471 (23.98%), बागपत में 1,77,299 (18.15%), शामली में 1,63,458 (16.75%) और हापुड़ में 2,57,903 (22.30%) वोट कटे हैं।
ब्रज और आस-पास के क्षेत्रों की बात करें तो आगरा में 8,36,943 (23.25%), अलीगढ़ में 5,20,189 (18.60%), मथुरा में 3,73,793 (19.19%), फिरोजाबाद में 3,44,752 (18.13%), मैनपुरी में 2,26,875 (16.17%), एटा में 2,20,426 (16.80%), हाथरस में 1,89,616 (16.30%) और कासगंज में 1,72,238 (16.28%) मतदाताओं के नाम सूची से बाहर हुए हैं।
रुहेलखंड और मध्य उत्तर प्रदेश का विवरण
रुहेलखंड क्षेत्र में बरेली में 7,14,753 (20.99%), बदायूं में 4,92,995 (20.39%), शाहजहांपुर में 5,03,922 (21.76%), पीलीभीत में 1,99,772 (13.61%), मुरादाबाद में 3,87,611 (15.76%), रामपुर में 3,21,571 (18.29%), बिजनौर में 4,27,159 (15.53%), अमरोहा में 1,81,177 (13.22%) और संभल में 3,18,601 (20.29%) नाम कम हुए हैं।
मध्य यूपी और कानपुर मंडल में कानपुर नगर में 9,02,148 (25.50%), कानपुर देहात में 2,03,957 (15.26%), इटावा में 2,33,018 (18.95%), फर्रुखाबाद में 2,90,824 (20.80%), कन्नौज में 2,78,095 (21.57%) और औरैया में 1,58,055 (15.36%) वोट कटे हैं।
लखनऊ और अवध क्षेत्र की स्थिति
राजधानी लखनऊ में प्रदेश के किसी भी जिले की तुलना में सबसे अधिक 12,00,138 (30.04%) नाम काटे गए हैं। इसी मंडल के अन्य जिलों में उन्नाव में 4,07,171 (17.51%), रायबरेली में 3,48,862 (16.35%), सीतापुर में 6,23,772 (19.55%), हरदोई में 5,44,682 (18.04%) और खीरी (लखीमपुर) में 5,05,802 (17.50%) वोट कटे हैं।
अयोध्या मंडल और आस-पास के क्षेत्रों में अयोध्या में 3,35,742 (17.69%), सुल्तानपुर में 3,16,947 (17.19%), बाराबंकी में 3,73,154 (16.00%), अम्बेडकर नगर में 2,58,547 (13.82%) और अमेठी में 2,67,241 (18.60%) मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।
पूर्वांचल और देवीपाटन मंडल के आंकड़े
पूर्वांचल के प्रमुख जिलों में वाराणसी में 5,73,203 (18.18%), जौनपुर में 5,89,543 (16.51%), गाजीपुर में 4,08,689 (13.85%), चंदौली में 2,30,086 (15.45%), मिर्जापुर में 3,42,761 (17.94%), सोनभद्र में 2,51,964 (17.93%), भदोही में 2,06,320 (16.73%), आजमगढ़ में 5,66,606 (15.25%), मऊ में 3,00,223 (17.52%) और बलिया में 4,55,976 (18.16%) वोट कटे हैं।
गोरखपुर और देवीपाटन मंडल में गोरखपुर में 6,45,625 (17.61%), महाराजगंज में 3,01,022 (15.11%), देवरिया में 4,14,799 (17.22%), कुशीनगर में 5,02,640 (18.65%), बस्ती में 2,98,287 (15.70%), सिद्धार्थनगर में 3,98,900 (20.33%), संत कबीर नगर में 2,66,870 (19.96%), गोंडा में 4,69,637 (18.40%), बहराइच में 5,41,328 (20.44%), बलरामपुर में 4,11,200 (25.98%) और श्रावस्ती में 1,34,992 (16.51%) नाम कम हुए हैं।
प्रयागराज और बुंदेलखंड क्षेत्र की रिपोर्ट
प्रयागराज मंडल में प्रयागराज जिले के भीतर 11,56,305 (24.64%) नाम कटे हैं। इसके अलावा फ़तेहपुर में 3,15,468 (16.32%), प्रतापगढ़ में 5,00,109 (19.81%) और कौशांबी में 2,19,698 (18.00%) मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।
बुंदेलखंड क्षेत्र में झांसी में 2,19,612 (13.92%), ललितपुर में 95,447 (9.95%), जालौन में 2,12,059 (16.34%), हमीरपुर में 90,560 (10.78%), महोबा में 85,352 (12.42%), बांदा में 1,75,421 (13.00%) और चित्रकूट में 1,00,092 (13.67%) वोट कम हुए हैं।
