यात्रीगण सावधान: मेरठ से लखनऊ जा रही वंदेभारत के नाश्ते में निकले कीड़े, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

Insect in Vande Bharats breakfast
X
मेरठ से लखनऊ जा रही वंदेभारत के नाश्ते में निकले कीड़े।
Vande Bharat: यात्रीगण कृपया सावधान। हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस में सोमवार (14 अक्टूबर) को फिर बड़ा कांड हो गया। मेरठ से लखनऊ जा रही वंदेभारत के नाश्ते में कीड़े मिले हैं।

Vande Bharat: यात्रीगण कृपया सावधान। हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस में सोमवार (14 अक्टूबर) को फिर बड़ा कांड हो गया। मेरठ से लखनऊ जा रही वंदेभारत के नाश्ते में कीड़े मिले हैं। एक यात्री ने खराब नाश्ते का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रेलवे से शिकायत की है। बता दें कि 44 दिन पहले 31 अगस्त को PM मोदी ने मेरठ-लखनऊ के बीच चलने वाली वंदेभारत ट्रेन का वर्चुअली उद्घाटन किया था।

सूजी का उपमा दिया गया था
वंदे भारत ट्रेन मेरठ से चलकर लखनऊ जाती है। मेरठ के बाद मुरादाबाद, बरेली और फिर लखनऊ में इसका स्टापेज है। ट्रेन सोमवार सुबह मेरठ से चली, और मुरादाबाद और बरेली के बीच यात्रियों को नाश्ता सर्व किया गया। नाश्ते में सूजी का उपमा दिया गया। जैसे ही उपमा खोला तो उसमें कीड़े मिले। एक यात्री ने तुरंत वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

यह भी पढ़ें: समोसे में मेंढक की टांग: गाजियाबाद में कस्टमर ने दुकान पर किया जमकर हंगामा, पुलिस हिरासत में शॉप संचालक

चार पैकिंग में से तीन में कीड़े निकले
देवेन्द्र सिंह नाम के शख्स ने एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा है कि वंदेभारत में मेरठ से लखनऊ सफर के दौरान खाने में कीड़े पाए गए हैं। चार पैकिंग में से तीन में कीड़े निकले हैं। देवेंद्र ने IRCTC से इसकी शिकायत भी की है। इस पर कई यूजर ने प्रतिक्रिया दी है। लिखा कि इतनी महंगी ट्रेन में सफाई और यात्रियों की सेहत का ख्याल नहीं रखा जा रहा। कीड़े वाला नाश्ता सर्व किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:यात्रीगण सावधान: वंदे भारत ट्रेन के खाने में कॉकरोच के अब निकली इल्ली, झांसी स्टेशन पर हंगामा

वंदे भारत के खाने में कॉकरोच और इल्ली निकल चुकी
बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस के खाने में कॉकरोच और इल्ली भी निकल चुकी है। 20 अगस्त को वंदे भारत ट्रेन के फूड पैकेट में उपमा के ऊपर इल्ली निकली थी। फरवरी 2024 को वंदे भारत एक्सप्रेस में एक यात्री के खाने में कॉकरोच निकला था। 24 जून 2024 को भी एक यात्री की रोटी में कॉकरोच निकला था। यात्री ने इसकी तस्वीरें ट्वीट की थीं। मामले IRCTC तक पहुंचा और उन्होंने यात्री से माफी मांगते हुए खाना परोसने वाले फर्म पर जुर्माना लगाया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story