Logo
UP Weather: यूपी इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। रात के समय भी गर्मी से राहन नहीं मिलती है। यहां रात में वॉर्म नाइट अलर्ट जारी किया गया है।

UP Weather: यूपी इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। रात के समय भी गर्मी से राहन नहीं मिलती है। यहां रात में वॉर्म नाइट अलर्ट जारी किया गया है। दिन में हीटवेव और तेज धूप लोगों को परेशान कर रखा है। हालांकि मौसम विभाग ने शनिवार को पूर्वी इलाकों बादलों की आवाजाही लगी रहने की संभावना जताई है। इस दौरान ठंडी हवाएं भी चलेंगी।

मौसम विभाग की तरफ से पश्चिमी यूपी में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पश्चिमी यूपी के जिलों का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है जबकि पूर्वी यूपी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी
लखनऊ मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि शनिवार से पूर्वी यूपी के इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी जबकि जबकि पश्चिमी इलाकों में हीटवेव का कहर देखने को मिलेगा। वहीं राजधानी लखनऊ में वॉर्म नाइट का अलर्ट जारी है। इस दौरान रात में भी काफी गर्मी रहेगी। 

जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
लखनऊ मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा कानपुर शहर, कानपुर देहात, बाराबंकी, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बलिया चुर्क, बहराइच, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से लेकर 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। जबकि इन जिलों में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फतेहगढ़, बस्ती, उरई झांसी और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से लेकर 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। जबकि इन जिलों में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से लेकर 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर और इटावा में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

5379487