Modi 3.0 UP Ministers List: यूपी के इन नेताओं को मिली मोदी कैबिनेट में जगह, जानें मोदी 3.0 में कौन-कौन है शामिल

PM Narendra Modi Interview
X
PM Narendra Modi Interview
Modi 3.0 UP Ministers List: नरेंद्र मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में यूपी से कई सांसदों को कैबिनेट में जगह मिली है। जानें यूपी के मंत्रियों की लिस्ट।

Modi 3.0 UP Ministers List: रविवार 9 जून 2024 को नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। उत्तर प्रदेश में इस बार 12 केंद्रीयमंत्रियों को चुनाव में उतारा गया था, जिमसें 7 चुनाव हार गए हैं। लोकसभा में यूपी में बीजेपी को 33 सीट मिली है। यूपी से कई सांसदों को कैबिनेट में जगह मिली है।यहां जाने यूपी के मंत्रियों के बारे में।

बता दें, बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 में पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाई है। जिसकी वजह से एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाई है। नरेंद्र मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश से कई सांसदों को कैबिनेट में जगह मिली है।

इनको मिली कैबिनेट में जगह
मोदी कैबिनेट में उत्तरप्रदेश से कई सांसदों को कैबिनेट में शामिल किया गया है। जिसमें अपना दल (एस) की मुखिया अनुप्रिया पटेल और रालोद (RLD) अध्यक्ष जयंत चौधरी, लखनऊ से राजनाथ सिंह, आगरा से एसपी सिंह बघेल, महाराजगंज से पंकज चौधरी, जितिन प्रसाद, बीएल वर्मा, हरदीप सिंह पुरी, और कमलेश पासवान को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है।

बड़े मंत्रालय भाजपा के पास ही रहेंगे
मोदी कैबिनेट में पीएम नरेंद्र मोदी के बाद गृह, रक्षा, वित्त और विदेश मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे। सूत्रों के मुताबिक यह सभी मंत्रालय भाजपा अपने पास ही रखेगी। इसके अलावा गठबंधन में शामिल नेताओं को मंत्री पद दिया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story