Uttar Pradesh Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य ने महासचिव पद के बाद पार्टी भी छोड़ी, MLC पद से इस्तीफा, अखिलेश पर कही बड़ी बात 

Akhilesh Yadav Comment on Swami Prasad Maurya Statement
X
सपा प्रदेश कार्यालय पर महाब्राह्मण महापंचायत शुरू हुई।
UP Politics : समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। 22 को नई पार्टी बनाएंगे।

Uttar Pradesh Politics : समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा की प्राथमिक सदस्यता और और MLC पद से इस्तीफा दे दिया। जल्द ही वह नए दल (राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी) का गठन करने जा रहे हैं। एक दिन पहले ही उनकी पार्टी का झंडा और नाम सामने आया था।

22 फरवरी को दिल्ली में नई पार्टी की घोषणा
स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी और विधान परिषद से इस्तीफा देने के बाद एक बार फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। बताया कि वह समाजवादी विचारधारा के विपरीत जा रहे हैं। मैं 22 फरवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कार्यकर्ताओं से संवाद कर पार्टी बनाने के अपने फैसले का उद्घोष करूंगा।

स्वामी प्रसाद मौर्य का सियासी सफर
स्वामी प्रसाद मौर्य प्रतापगढ़ जिले के चकवड़ गांव (कुंडा) में 2 जनवरी 1954 को सामान्य किसान परिवार में जन्मे थे। छात्र जीवन से ही वह सामाजिक मुद्दों पर मुखर रहे। 1980 में लोकदल के जरिए सक्रिय राजनीति में कदम रखा। 1980 से 1989 तक लोकदल और 1991 से 1995 तक जनता दल के विभिन्न पदों पर रहे। 1996 में बसपा ज्वाइन की और विधायक बन गए। बसपा और भाजपा की सरकारों में वह कैबिनेट मंत्री भी रहे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story