सहारनपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग: दो पक्षों में झगड़े के बाद कॉन्स्टेबल को मारी चाकू, 2 दरोगा समेत 6 घायल

Saharanpur Police Attack
X
सहारनपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच पुलिस पार्टी पर हमला, दरोगा-आरक्षक समेत 6 घायल।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार (21 सितंबर को) रात पुलिस पार्टी पर हमला हो गया। कैलाशपुर गांव में विवाद सुलझाने गए कान्सटेबल और दो निरीक्षकों समेत 6 लोग घायल हुए हैं।

Saharanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेखौफ बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हेड कॉन्स्टेबल के मुंह, गले में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें बचाने दौड़े दरोगा पर भी जानलेवा हमला हुआ है। दोनों दरोगा भी गंभीर रूप से घायल हैं।

गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव में शनिवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि 3 युवकों ने ताबड़तोड़ 10 राउंड फायरिंग कर दी। इससे 3 राहगीर भी जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया।

इस वारदात में 2 दरोगा और एक हेड कॉन्स्टेबल सहित 6 लोग घायल हो गए हैं। हेड कॉन्स्टेबल की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें हॉयर सेंटर रेफर किया गया है। आरक्षक के गले और सिर पर गंभीर चोट है। उनकी हालत गंभीर बताई गई है।

अंदर आओग तो जान से मार दूंगा
शनिवार रात 9.30 बजे हुई इस वारदात में रहमान, कादिर और सलमान को गोली लगी है। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी जुहेब के परिजनों से पूछताछ की। इस दौरान आरोपी जुहेब घर में छिपा था। पुलिस ने बाहर निकलने को कहा तो वह बाहर नहीं निकला और बोला-अंदर आओगे तो जान से मार दूंगा।

यह भी पढ़ें: नोएडा में भीषण हादसा: कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, फ्लाईओवर से 5 फीट उछलकर पिलर पर अटकी लड़की

आंख के पास नस कट गई
हेड कॉन्स्टेबल टुकेश यादव आरोपी को पकड़ने उसके घर में घुसे तो वह धक्का-मुक्की करने लगा। वह नहीं मानें तो चाकू से हमला कर दिया। हेड कॉन्स्टेबल टुकेश यादव की आंख के पास नस कट गई। दरोगा किशन वीर और दरोगा परवेश शर्मा बीच बचाव करने दौड़े तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। दोनों दरोगा भी घायल हैं।

यह भी पढ़ें: जानलेवा मजाक: मुरादाबाद में भाई ने युवक के प्राइवेट पार्ट में कंप्रेसर से भर दी हवा, आंत फटने से मौत

आरोपी शातिर अपराधी
पुलिस ने मुख्य आरोपी जुहेब को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, 2 आरोपी फरार हैं। हेड कॉन्स्टेबल टुकेश यादव के मुंह और गले में चोंट आई है। काफी मात्रा में खून गिरने से चक्कर आ रहे, लेकिन वह खतरे से बाहर हैं। गनीमत रही कि पुलिसकर्मियों को गोली नहीं लगी। आरोपी जुहेब शातिर अपराधी है। 7-8 माह पहले भी फायरिंग करते हुए उसका वीडियो वायरल हुआ था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story