Logo
UP Weather: यूपी में लगातार गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। दिन में गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

UP Weather: यूपी में लगातार गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। दिन में गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। वहीं दिन में तापमान की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। लेकिन रात के समय थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। 

मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ में इस माह की शनिवार रात सबसे उमस और गर्मी भरी गुजरी है। शनिवार की रात को न्यूनतम तापमान 31.3 दर्ज किया गया। जो सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। हालांकि मौसम विभाग ने बढ़ते हुए तापमान को लेकर चेतावनी दी है कि अभी स्थिति में सुधार की कोई उम्मीद नहीं है। 

चक्रवात की बन रही स्थिति
शनिवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान भी 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश के ऊपर प्रति चक्रवात की स्थिति बन रही है। यह स्थिति चक्रवात से विपरीत होती है। जिसके कारण केन्द्र में हवा का दबाव होता है और परिधि की ओर सबसे कम। इस दौरान धरती ठंडी नहीं हो पाती है। 

प्रशासन को दिए निर्देश
लगातार बढ़ते हुए तापमान को देखते हुए कई जिलों जैसे राजधानी लखनऊ, उन्नाव, खीरी, रायबरेली, सीतापुर और हरदोई के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जिसमें हीट वेव और उष्ण रात्रि की चेतावनी को देखते हुए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा है। साथ ही गाइडलाइन भी जारी की है। प्रशासन को भीड़ वाले स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं।

कैसा रहेगा आज का मौसम
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह से मुताबिक रविवार को गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, बागपत, गाजियाबाद, हाथरस और आगरा के जिलों में लू का अलर्ट है। इसके अलावा फिरोजाबाद, मैनपुरी, महोवा, झांसी, इटावा, जालौन, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में मौसम विभाग की ओर से भीषण लू चलने की संभावना जताई गई है।

वहीं प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, एटा, औरैया, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, हमीरपुर बांदा, चित्रकूट, प्रतापगढ़, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर संतरविदास नगर, जौनपुर और हरदोई के इलाकों में लू हीट वेव चलने के आसार हैं वहीं इन जिलों में ऊष्ण रात्रि रहने के आसार हैं।

5379487