Greater Noida Crime News: उत्तर प्रदेश की इस पुलिस चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Police custody youth Death in Chipyana Outpost
X
पुलिस कस्डडी में युवक की मौत, ग्रेटर नोएडा के चिपियाना पुलिस चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित
Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा में बिसरख थाना क्षेत्र के चिपियाना पुलिस चौकी में अलीगढ़ के युवक योगेश कुमार की हिरासत में मौत हो गई। पुलिस ने कहा, अंगोछे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। जबकि, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

Greater Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (ग्रेटर नोएडा) में पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत हो गई है। घटना बिसरख थाना क्षेत्र के चिपियाना पुलिस चौकी की है। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस कमिश्नर ने ACP–SHO के खिलाफ जांच बैठाते हुए चौंक के पूरे स्टाफ को सस्पेंड कर उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मृतक का शव पुलिस चौंकी में फंदे से लटका हुआ मिला है।

दरअसल, अलीगढ़ की तहसील खैर निवासी योगेश कुमार का शव ग्रेटर नोएडा के चिपियाना पुलिस चौकी में फंदे से लटकता मिला है। योगेश दिल्ली की ब्रेकरी फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस ने उसे एक लड़की गायब होने की शिकायत पर हिरासत में लिया था, लेकिन सुबह उसका शव फंदे से लटकता मिला।

पीड़ित परिवार का आरोप है की पुलिस ने हत्या करके योगेश का शव फंदे से लटका दिया है। योगेश के भाई ने बताया कि पुलिस उसे कल उठाकर चौंकी लाए थे। छोड़ने के बदले पांच लाख रुपए मांग रहे थे। रात में 50 मैंने हजार रुपए दे दिए। शराब के लिए एक हजार अलग से दिए। साढ़े 4 लाख मैंने सुबह देने के लिए कहा था, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे मार दिया।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस कमिश्नर ने घटनाक्रम की जानकारी ली। साथ ही पुलिस चौंकी के पूर स्टाफ को सस्पेंड करते हुए ACP–SHO के खिलाफ जांच बैठाई है। साथ ही बताया कि घटानाक्रम बेहद गंभीर है। सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story