ऐसी गलती बिल्कुल न करें: बेड पर चार्जिंग में लगा मोबाइल फटा, आग में झुलसे 4 बच्चों की मौत; माता-पिता की हालत गंभीर

short circuit
X
short circuit
Meerut News : मेरठ पुलिस के मुताबिक, परिवार यहां के एक मकान में किराए पर रहता है। रात को बेड रूम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, फिर मोबाइल में ब्लास्ट हुआ।

Meerut News : मेरठ में बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ। मोबाइल फटने से 4 बच्चों की जान चली गई। वहीं, परिजन घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जनता कॉलोनी की बताई जा रही है। यहां किराए के मकान में रह रहे मजदूर के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बताया जा रहा मोबाइल फटने की कारण हादसा हुआ। हादसे की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी और आग पर काबू पाया। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। अभी भी दंपती की हालत गंभीर बनी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे कमरे में खेल रहे थे। कमरे में बेड पर तार बिखरा था। बच्चे मोबाइल का चार्जर बिजली के बोर्ड में लगा रहे थे। चार्जर लगाने के दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ। तारों में आग लगने से मोबाइल में धमाका हुआ और बेड में आग लग गई। वहीं, आग से घिरे बच्चों ने चिल्लाया। धमाके व बच्चों का शोर सुनकर जॉनी व बबीता रसोई से कमरे की ओर दौड़े। दोनों ने बच्चों को आग से झुलसी हालत में बाहर निकाला। बच्चों को बचाने के दौरान बबीता व जॉनी भी बुरी तरह झुलस गए। जॉनी के घर से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी आए। उन्होंने फौरन ही आग से झुलसे दंपति को अस्पताल पहुंचाया।

मुजफ्फरनगर का रहने वाला था परिवार
यह परिवार मूल रूप से मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा गांव है। जॉनी अपनी पत्नी बबीता और चारों बच्चों के साथ मेरठ की जनता कॉलोनी में किराए पर रहता है। जॉनी दिहाड़ी मजदूरी करता हैं। होली के चलते शनिवार को वह घर पर ही था। शाम को जॉनी, बबीता रसोई में होली के पकवान बना रहे थे। चारों बच्चे कमरे में थे। कमरे में ही मोबाइल चार्जिंग पर लगा हुआ था। तभी शॉर्ट सर्किट हो गया, जिस कारण मोबाइल में भी धमाका हो गया और कमरे में आग लग गई।

पति-पत्नी, बच्चे कमरे में थे
जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त पति जॉनी, पत्नी बबिता के साथ रसोई में गुझिया बना रहा था। बच्चे कमरे में खेल रहे थे। उसी समय रसोई में अचानक तेज धमाका की आवाज आई। लगा कोई भारी चीज गिर गई है या सिलेंडर फट गया। हम दोनों फौरन बच्चों को बचाने कमरे में भागे। देखा वहां धुआं उठ रहा था। आग हुई लगी थी। बच्चे आग में फंसे हुए थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story