Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा पर लगाई रोक, भक्तों को नहीं देंगे रात्रकालीन दर्शन 

Premanand Maharaj, Premanand Maharaj health, Mathura News
X
Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा पर लगाई रोक, भक्तों को नहीं देंगे रात्रकालीन दर्शन।
मथुरा-वृंदावन स्थित केली कुंज आश्रम के प्रमुख संत प्रेमानंद महाराज के रात्रि दर्शन कुछ दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। आश्रम प्रबंधन ने यह निर्णय गुरुवार (6 फरवरी) को लिया।

Premanand Maharaj: उत्तर प्रदेश मथुरा-वृंदावन स्थित केली कुंज आश्रम के प्रमुख संत प्रेमानंद महाराज के रात्रि दर्शन कुछ दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। आश्रम प्रबंधन ने यह निर्णय गुरुवार (6 फरवरी) को लिया। बताया कि प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, जिस कारण रात में होने वाली उनकी पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।

NRI ग्रीन की महिलाओं ने 2 दिन पहले प्रेमानंद महाराज की रात्रि कालीन पदयात्रा का का विरोध किया था। उन्होंने प्रशासन से शिकायत भी की है। प्रेमानंद महाराज के रात्रिकालीन दर्शन बंद करने की एक विरोध प्रदर्शन को भी माना जा रहा है।

इसलिए स्थगित की गई पदयात्रा
संत प्रेमानंद महाराज रात 2.20 बजे अपने निवास से शिष्यों संग पदयात्रा करते हैं। उनकी इस पदयात्रा और रात्रिकालीन दर्शन बंद करने की जानकारी केली कुंज आश्रम ने साझा की है। बताया कि प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ व बढ़ती भीड़ को देखते हुए उनकी यह पदयात्रा अनिश्चित काल के लिए बंद की जाती है।

45 मिनट की पदयात्रा
संत प्रेमानंद महाराज देर रात 2.20 बजे अपने निवास स्थान पर श्री कृष्ण शरणम् सोसाइटी से शिष्यों के साथ पदयात्रा पर निकलते हैं और डेढ़ किमी दूर रमणरेती स्थित आश्रम केली कुंज पहुंचते हैं। करीब 45 मिनट के इस सफर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन करते हैं।

यह भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज से मिले अनुष्का-विराट; भक्ति और जीत-हार पर मिली शानदार सीख

महिलाओं ने इसलिए जताया विरोध
संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा के दौरान 2 दिन पहले विवाद हुआ था। सोसायटी की महिलाओं ने 4 फरवरी को यह कहते हुए विरोध जताया था कि यात्रा के दौरान तेज आवाज में ढोल और आतिशबाजी की जाती है। इससे उनकी नींद खराब होती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story