Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी का नए साल पर देशवासियों से आह्वान, भारत को Innovation hub बनाएं, सुनिए पूरी बात...

X
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियां बताई। साथ ही देशवासियों से भारत को नवाचार का हब बनाने की अपील की है।
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 दिसंबर को देशवासियों से मन की बात (Mann ki baat) कर भारत को इनोवेशन हब बनाने का आह्वान किया। आजादी के अमृत महोत्सव और मेरी माटी मेरा देश अभियान की सफलता का जिक्र करते हुए PM Modi ने कहा, जो देश इनोवशन (Innovation) पर ध्यान नहीं देता, उसका विकास थम जाता है। साल 2023 के अंतिम दिन मन की बात कार्यक्रम के 108वें एपीसोड में PM मोदी ने कहा, भारत ज्ञान की धरती है। युवाओं में गजब टैलेंट है। इन्हें सही दिशा और प्रोत्साहन देने की जरूरत है।
Join in for a very special episode of #MannKiBaat as we discuss Fit India, superfoods and more! https://t.co/6SCfnQgRxa
— Narendra Modi (@narendramodi) December 31, 2023
PM मोदी ने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी। कहा, देश दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आना वाला साल बेहतर होगा। पीएम मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। PM मोदी ने फिल्म नाटू-नाटू को Oscar मिलने और ‘The Elephant Whisperers’ के सम्मान का जिक्र किया। कहा, यह क्षण देश को खुशी का अहसास कराते हैं। इन प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों की वजह से दुनिया ने भारत की Creativity देखी और पर्यावरण से हमारे जुड़ाव को समझा। Sports में इस वर्ष हमारे एथलीटों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।
Mann Ki Baat में PM मोदी ने यह भी कहा
- प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए देशवासियों से श्रीराम से जुड़ीं रचनाएं, भजन और रोचक कहानियां सोशल मीडिया में शेयर करने की अपील की। कहा मंदिर निर्माण से पूरा देश में उत्साहित है। लोग अपनी भावनाओं को अलग-अलग तरह से व्यक्त कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मुझे आज भी बड़ी संख्या में लोग चंद्रयान-3 की सफलता के सन्देश भेजते हैं। यह संदेश उन वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हैं, जिन्होंने रात दिन एक कर मिशन चंद्रयान को सफल बनाया है।
- प्रधानमंत्री मोदी ने फिल्म नाटू-नाटू को Oscar मिलने और ‘The Elephant Whisperers’ को सम्मान का जिक्र करते हुए कहा, यह क्षण देश को खुशी का अहसास कराते हैं। इन प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों की वजह से दुनिया ने भारत की creativity को देखा और पर्यावरण के साथ हमारे जुड़ाव को समझा। Sports में इस वर्ष हमारे एथलीटों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।
- प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साढ़े 9 साल की उपलब्धियों का जिक्र करे हुए कहा, list बनाना शुरू करें तो कभी पूरी ही नहीं होगी। हमें देश की सफलताओं से, देश के लोगों की उपलब्धियों से, प्रेरणा लेनी है, गर्व करना है और नए संकल्प लेने हैं।
- प्रधानमंत्री मोदी ने फिट इंडिया का जिक्र किया। कहा, इस समय फिजिकल हेल्थ और well-being की चर्चा खूब होती है, लेकिन मेंटल हेल्थ इससे जुड़ा एक बड़ा पहलू है। आप सभी से आग्रह है कि Fit India के सपने को साकार करने की दिशा में Innovative Health care Startups के बारे में लिखते रहें।
- PM मोदी ने बताया, कुछ दिन पहले काशी में एक प्रयोग हुआ था। काशी तमिल सम्मेलन में मैंने हिंदी में बात रखी और उसका रियल टाइम तमिल में ट्रांसलेट हुआ, जिसे हजारों लोगों ने सुना। यह आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस (AI) से संभव हुआ है। भविष्य में इसकी संभावनाओं पर चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने युवा-पीढ़ी से आग्रह किया कि रियल टाइम ट्रांसलेशन से जुड़ें। AI टूल्स को Explore करें और इन्हें 100 फीसदी फुल प्रूफ बनाएं।
- प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के एक आदिवासी बाहुल्य गांव का जिक्र करते हुए क्षेत्रीय बोलियों और भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया। कहा, भाषा, किसी बच्चे की शिक्षा और प्रगति में बाधा नहीं बननी चाहिए।
- प्रधानमंत्री ने देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले और रानी वेलु नाचियार के योगदान का जिक्र करते हुए कहा, सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं और वंचितों की शिक्षा के लिए बहुत काम किया है। वहीं, विदेशी शासन के खिलाफ संघर्ष करने वाली रानी वेलु नाचियार का भी अहम योगदान है। तमिलनाडु के लोग उन्हें वीरा मंगई यानी वीर नारी के नाम से याद करते हैं।
- प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात की डायरा परंपरा का जिक्र किया। कहा, डायरा में शामिल हो कर हजारों लोग रात भर मनोरंजन के साथ ज्ञान अर्जित करते हैं। इसमें लोक संगीत, लोक साहित्य और हास्य की त्रिवेणी हर किसी के मन को आनंदित करती है।