महाकुंभ 2025: BJP विधायक स्वामी प्रवक्तानंद बने महामंडलेश्वर, अखिलेश यादव ने संगम में लगाई डुबकी; देखें तस्वीरें 

Maha Kumbh 2025, Prayagraj, Akhilesh Yadav, BJP MLA, Swami Prakasthanand
X
महाकुंभ 2025: BJP विधायक बने महामंडलेश्वर, अखिलेश यादव ने संगम में लगाई डुबकी; देखें तस्वीरें
Maha Kumbh 2025: प्रयाराज महाकुंभ में रविवार (26 जनवरी) को अखिलेश यादव ने संगम में डुबकी लगाई। BJP विधायक स्वामी प्रवक्तानंद निर्मल अखाड़े के महामंडलेश्वर बनाए गए। 

Maha Kumbh 2025 : प्रयागराज महाकुंभ में इन दिनों आस्था और संस्कृति का सैलाब उमड़ रहा है। रविवार (26 जनवरी) को सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी संगम नगरी पहुंचे। वहीं BJP विधायक स्वामी प्रवक्तानंद निर्मल अखाड़े के महामंडलेश्वर बनाए गए।

निर्मल अखाड़े में महामंडलेश्वर बने भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद पीलीभीत से भाजपा के विधायक और खमरिया स्थित अक्रिय धाम के पीठाधीश्वर हैं। उन्हें निर्मल अखाड़े के महामंडलेश्वर बनाया गया है। रविवार को उनका पट्टाभिषेक कार्यक्रम हुआ।

सौहार्द, सद्भावना और सहनशीलता का संकल्प
संगम में डुबकी लगाने के बाद अखिलेश यादव ने महाकुंभ का महत्व बताया। संगम की महान परंपरा है। आज गणतंत्र दिवस पर मुझे आज 11 डुबकी लगाने का मौका मिला। आज के दिन हम देश-प्रदेश में सौहार्द, सद्भावना और सहनशीलता के साथ सब के कल्याण का संकल्प लेते हैं।

यह भी पढ़ें: संगम पर उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं के लिए नया ट्रैफिक प्लान; संगम से 10 KM पहले गाड़ी करनी होगी पार्क

कौन हैं स्वामी प्रवक्ता नंद?
स्वामी प्रवक्तानंद उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के रतनपुरी गांव के निवासी हैं। 2003 में स्वामी अलख आनंद से दीक्षा ली थी। 2012 में भाजपा की टिकट पर पहला विधानसभा चुनाव लड़े, लेकिन 32,000 वोटों से हार गए। इस चुनाव में सपा प्रत्याशी हेमराज वर्मा ने जीत दर्ज की थी। 2017 में बरखेड़ा सीट से RLD की टिकट पर हार गए। 2022 में भाजपा की टिकट पर बरखेड़ा सीट से चुनाव लड़े और 1,51,498 वोट हासिल पहली बार विधायक निर्वाचित हुए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story