Lok Sabha Elections-2024: सपा की बड़ी बैठक, अखिलेश यादव बोले-यूपी में होगा BJP का सफाया, गिनाए आंकड़े...

Lok Sabha Elections-2024: लोकसभा चुनाव में मिशन-80 का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को बड़ी बैठक की। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित पार्टी के सभी सीनियर नेता मौजूद रहे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, हमें पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश का परिणाम ऐसा होगा। जिसमें भाजपा का उत्तर प्रदेश से सफाया होगा।
अखिलेश यादव ने NCRB के आंकड़े गिनाए। कहा, उत्तर प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं। दिल्ली में जब से भाजपा सरकार बनी है। एक लाख किसानों ने आत्महत्या की। कस्टोडियल डेथ में उत्तर प्रदेश सबसे आगे बढ़ता नजर आ रहा है।
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश का परिणाम ऐसा होगा जिसमें भाजपा का उत्तर प्रदेश से सफाया होगा...भाजपा लगातार इस बात का प्रचार कर रही है कि विकसित भारत बनेगा...क्या विकसित भारत किसानों की आय… pic.twitter.com/pkM5VevOkJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2024 सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली और नीतियों पर भी सवाल उठाए। कहा, भाजपा लगातार इस बात का प्रचार कर रही है कि विकसित भारत बनेगा। क्या किसानों की आय बढ़े बिना विकसित भारत बन पाएगा? देश की अर्थव्यवस्था तभी बेहतर होगी जब किसान और गरीब खुशहाल होगा। नौजवान बड़े पैमाने पर बेरोजगार हुआ है। अखिलेश यादव ने बताया, उत्तर प्रदेश में मेट्रो समाजवादियों ने दी है। लखनऊ, कानपुर, आगरा की मेट्रो, दिल्ली से नोएडा, ग्रेट नोएडा जोड़ने वाली मेट्रो में 8.4 करोड़ लोगों ने सफर किया है।
