Logo
election banner
Mathura Lok Sabha Vijender Singh Vs Hema Malini: मथुरा से फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी सांसद हैं। कांग्रेस ने उनके खिलाफ बॉक्सर विजेंदर सिंह को उम्मीदवार बनाया है। 

Mathura Lok Sabha Vijender Singh Vs Hema Malini: उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट भाजपा-आरएलडी का मजबूत गढ़ मानी जाती है, लेकिन कांग्रेस जाट कार्ड खेलकर 20 साल बाद पुन: सेंध लगाने की कोशिश में है। मथुरा से अभी फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी सांसद हैं। कांग्रेस ने उनके खिलाफ बॉक्सर विजेंदर सिंह को उम्मीदवार बनाकर चुनावी मुकाबला रोचक बना दिया है। 

हेमा मालिनी तीसरी बार मैदान में 
मथुरा लोकसभा से 2014 और 2019 में हेमा मालिनी ने जीत हासिल की है। इससे पहले यहां से राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी भी सांसद रहे हैं। 2024 में भाजपा और RLD ने हेमा मालिनी को अपना संयुक्त प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस अंतिम बार 2004 में लोकसभा चुनाव जीता था। 20 साल बाद भी फिर भाजपा के इस गढ़ में सेंध लगाने ब्रिजेंदर सिंह को मैदान में उतारा है। 

6 बार भाजपा, तीन बार कांग्रेस, एक चुनाव RLD ने जीते 
मथुरा में 1971 के बाद 13 लोकसभा चुनाव हुए हैं। जिनमें सर्वाधिक 6 बार भाजपा और तीन बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। मथुरा के मतदाताओं ने RLD,BLD, जनता दल और जेएनपी-एस को भी एक-एक बार मौका दिया है। मथुरा से सपा-बसपा प्रत्याशी भले न जीत पाएं हों, लेकिन हर बार अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं। 2004 और 2009 में बहुजन समाजवादी पार्टी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी थी। 

2019 में कांग्रेस को मिले थे 2.54% वोट 
मथुरा लोकसभा सीट में अभी 5 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। जिनमें 8,23,436 पुरुष और 9,84,255 महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर मतदाता 202 हैं। 2019 में यहां कुल 11,02,731 मतदाता थे। पुरुष मतदाता 6,11,218 और महिला मतदाता 4,86,892 थीं। 2019 में 61 % वोट पड़े थे। इनमें से 671293 यानी 60% वोट भाजपा की हेमा मालिनी और 34.21% यानी 377822 वोट RLD के नरेंद्र सिंह को मिले थे। कांग्रेस के महेश पाठक महज 28084 यानी 2.54% मत मिले थे। 

मथुरा लोकसभा सीट का जातिगत गणित 

  • मथुरा लोकसभा सीट में करीब 19 लाख मतदाता है। इनमें से करीब साढ़े तीन लाख मतदाता जाट समाज के हैं। इनके अलावा मथुरा में 3-3 लाख ब्राह्माण-ठाकुर, 1.50 लाख जाटव, 1.50 लाख मुस्लिम हैं। वैश्य वोटर यहां 1 लाख और करीब 80 हजार यादव मतदाता हैं। 
  • मथुरा सीट शुरु से जाट बाहुल्य रही है। अब तक चुने गए 17 सांसदों में से 14 जाट बिरादरी से हैं। RLD के गढ़ में सेंध लगाने 2014 में भाजपा ने एक्ट्रेस हेमा मालिनी को मैदान में उतारा। हेमा मालिनी मूलत: तमिलनाडु से हैं, लेकिन उनकी शादी पंजाब के जट परिवार और एक्टर धर्मेंद्र से हुई है। 

 

5379487