Logo
 India Alliance PC in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को INDIA गठबंधन की प्रेस वार्ता हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हर माह 10 किलो मुफ़्त राशन का वादा किया।

 India Alliance PC in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार 15 मई 2024 को INDIA गठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता हुई। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व केसी वेणुगोपाल सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए। मल्लिकार्जुन खरगे ने इस दौरान गरीब परिवारों के लिए हर महीने 10 किलो राशन देने का वादा किया। 

अखिलेश यादव ने कहा, 2024 का यह चुनाव संविधान बचाने, लोकतंत्र बचाने और विचारधारा को बचाने का चुनाव है। एक तरफ गरीबों के लिए लड़ने वाली पार्टियां हैं तो दूसरी तरफ वह लोग, जो धर्म के आधार पर वोट मांग रहे हैं। 

अखिलेश यादव बोले- 
  • अखिलेश यादव ने कहा, पिछले 4 चरण के चुनाव में INDIA गठबंधन मजबूत स्थिति में है। देशवासियों ने पीएम मोदी की विदाई तय कर दी है। 4 जून को INDIA गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है।
  • अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा के लोग लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं। संविधान और न्याय जो हमारे लिए है, उसे भी खत्म करना चाहते हैं। हर इस्टीट्यूशन समाप्म करना चाहते हैं।
  • अखिलेश यादव ने कहा, बुंदेलखंड के लोग भाजपा को खंड-खंड कर देंगे, INDIA गठबंधन उत्तर प्रदेश में 79 सीटें जीत रहा है। क्यूटो (वाराणसी) में लड़ाई है।
 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, यह सरकार नौकरी नहीं देना चाहती। स्थायी रोजगार के अभाव में नौजवानों का एक तिहाई जीवन बर्बाद हो गय़ा। बीजेपी की पुरानी कहानी सुन-सुनकर किसान, नवजवान और व्यापारी सहित हर वर्ग थक चुका है। 
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि INDIA गठबंधन के लिए जन समर्थन स्पष्ट दिखाई दे रहा है। आने वाले समय में 140 करोड़ की जनता उन्हें 140 सीटों पर समेट देगी।
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, चार चरण के चुनाव हो गए। भाजपा का झूठ जितना पहाड़ चढ़ना था चढ़ चुका है, अब उतरना शुरू हो गया है। 4 जून मीडिया की आज़ादी का भी दिन होगा।
  • मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कान्फ्रेंस में बड़ी घोषणा की। कहा, केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो देश के नागरिकों को हर माह 5 की जगह 10 किलो मुफ़्त राशन दिया जाएगा। 
  • कमलनाथ ने मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान को मील का पत्थर बताया। कहा, खाद्य सुरक्षा क़ानून बनाकर भोजन की गारंटी कांग्रेस ने ही दी थी। कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा योजना लागू कर रोज़गार की गारंटी और किसानों के लिए MSP लागू की थी। अब हर महा 10 किलो राशन देने की घोषणा के साथ कांग्रेस ने देश में नए युग के सूत्रपात की नींव रख दी है। मैं शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं। 


 

5379487