UP Lok Sabha Chunav 2024 Third Phase Voting Update: उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण की वोटिंग खत्म हो गई। मंगलवार सुबह 7 बजे ही बूथों में मतदाताओं की लंबी कतार लग गई थी। इन 10 सीटों पर आठ महिला सहित 100 प्रत्याशी मैदान में थे। सर्वाधिक 13 प्रत्याशी बरेली और सबसे कम 7 उम्मीदवार फिरोजाबाद में थे।
लोकसभा चुनाव 2024 तीसरा चरण; UP Lok Sabha Election Voting Update
UP में वोटिंग खत्म होने तक 57.34 फीसदी मतदान
| आगरा | 53.99 |
| एटा | 59.17 |
| आंवला | 57.08 |
| फतेहपुर सीकरी | 57.09 |
| फिरोजाबाद | 58.22 |
| बदायूं | 54.05 |
| बरेली | 57.88 |
| मैनपुरी | 58.59 |
| संभल | 62.81 |
| हाथरस | 55.36 |
UP में 5 बजे तक 46.48 फीसदी मतदान
| आगरा | 51.53 |
| एटा | 57.07 |
| आंवला | 54.73 |
| फतेहपुर सीकरी | 54.93 |
| फिरोजाबाद | 52.27 |
| बदायूं | 52.77 |
| बरेली | 54.21 |
| मैनपुरी | 55.88 |
| संभल | 61.10 |
| हाथरस | 53.54 |
UP में तीन बजे तक 46.48 फीसदी मतदान
| लोकसभा क्षेत्र | वोटिंग प्रतिशत |
| आगरा | 43.67 |
| एटा | 48.93 |
| आंवला | 46.75 |
| फतेहपुर सीकरी | 46.18 |
| फिरोजाबाद | 47.80 |
| बदायूं | 45.44 |
| बरेली | 45.96 |
| मैनपुरी | 46.80 |
| संभल | 52.24 |
| हाथरस | 44.63 |
- संभल के ओबरी गांव में मतदाताओं से मारपीट
संभल में मतदान केंद्र से लोगों के भागने का वीडियो वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस पर मतदान न करने देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस और सपा ने एक्स पर पोस्ट कर चुनाव आयोग से शिकायत की है। कहा, संभल में प्रशासन सत्ता के संरक्षण में चुनाव प्रभावित कर रहा है। असमोली विधानसभा के ओवरी गांव में पुलिस जवान मतदाताओं से अभद्रता और मारपीट कर रहे हैं। वोट डालने से उन्हें रोका जा रहा है। प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क व उनके समर्थकों ने विरोध किया तो प्रशासन ने बल प्रयोग किया। - आगरा में पत्नी का इंतजार कर रहे युवक की पिटाई
आगरा में भी पुलिसकर्मियों की बर्बरता सामने आई है। ताजगंज क्षेत्र के पुरानी मंडी स्थित नगर निगम पोलिंग बूथ में वोट डालने आए युवक ने बताया कि बूथ के अंदर पत्नी का इंतजार कर रहा था। तभी पुलिसकर्मियों ने उस पर लाठी बरसाना शुरू कर दिया। वो सफाई देता रहा, लेकिन एक नहीं सुनी।
UP की 10 लोकसभा सीटों में 1 बजे तक 38.12% वोटिंग
| लोकसभा क्षेत्र | वोटिंग प्रतिशत |
| आगरा | 36.89 |
| एटा | 39.87 |
| आंवला | 36.95 |
| फतेहपुर सीकरी | 39.09 |
| फिरोजाबाद | 40.06 |
| बदायूं | 34.97 |
| बरेली | 34.93 |
| मैनपुरी | 38.32 |
| संभल | 42.97 |
| हाथरस | 37.73 |
-
अकराबाद धर्मपुर में ढाई घंटे बाद पड़ा पहला वोट
हाथरस के अकराबाद धर्मपुर में ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार कर दिया है। ग्रामीण गगीरी भगोसा गांव में काली नदी पर पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं। सुबह 9:30 बजे तक किसी ने वोट नहीं डाला। पुलिस के कहने पर प्रधान पति ने पहला वोट डाला। सुबह 11 बजे तक छह वोट पड़े हैं। जनप्रतिनिधियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए छर्रा विधानसभा के रामपुर गांव में भी बहिष्कार जारी है। इगलास विधानसभा के नगला वीरा गांव में सड़क न बनने पर ग्रामीण चुनाव बहिष्कार कर धरने पर बैठे हुए हैं। एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हैं। - संभल लोकसभा क्षेत्र के कुंदरकी, बिलारी, चंदौसी, संभल एवं असमोली समेत सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं से मारपीट की घटना सामने आई है। सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि पुलिस द्वारा लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। कहा, वोटर पर्ची चेकिंग के नाम पर मतदान प्रभावित करने का प्रयास है। चुनाव आयोग को संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष मतदान करना चाहिए।
- तेजगंज में वोटिंग के दौरान भिड़े सपा-भाजपा कार्यकर्ता
मैनपुरी में बेबर क्षेत्र के तेजगंज मतदान केंद्र में वोटिंग के दौरान भाजपा और सपा कार्यकर्ता भिड़ गए। इस दौरान जमकर पथराव हुआ। भाजपा कार्यकर्ता मनोज चौहान घायल हो गए। घटना के बाद भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के पुत्र सुमित मतदान केंद्र पर पहुंचे हैं।
UP के संभल में सुबह 11 बजे तक 29 फीसदी वोटिंग
| लोकसभा क्षेत्र | वोटिंग प्रतिशत |
| आगरा | 25.87 |
| एटा | 27.17 |
| आंवला | 25.98 |
| फतेहपुर सीकरी | 27.63 |
| फिरोजाबाद | 24.42 |
| बदायूं | 26.02 |
| बरेली | 23.60 |
| मैनपुरी | 25.13 |
| संभल | 29.55 |
| हाथरस | 26.05 |
- बूथ कब्जाने का प्रयास कर रहे भाजपा नेता: अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हमें उम्मीद है कि जो शिकायतें आ रही हैं, चुनाव आयोग उन पर कार्रवाई करेगा। भाजपा के कार्यकर्ता और नेता कई जगह बूथ पर कब्जा करना चाहते हैं। मैंने यहां देखा कि एक अधिकारी लोगों को गाली दे रहा है। मैं मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान कर सरकार को हटाने की अपील करूंगा।
- बसंतपुर में सड़क के लिए चुनाव का बहिष्कार
बदायूं के बसंतपुर गांव में 10 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़े। ग्रामीण सड़क की समस्या से परेशान हैं। कहा, सड़क नहीं तो वोट नहीं। वह अफसरों को बुलाने की बात पर अड़ रहे। - कासगंज में विधायक के भाई को दौड़ाया
कासगंज के अमांपुर डोरहई पोलिंग बूथ में भाजपा विधायक के भाई तेंद्र कुमार उर्फ काले को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। पोलिंग बूथ में अंदर घुसकर वह मतदानकर्मियों को हड़का रहे थे। मना करने पर सपा एजेंटों से भी अभद्रता की। इस पर ग्रामीणों ने काले को दौड़ा लिया। पुलिस ने बल प्रयोग कर मामला शांत कराया। - संभल में सपा प्रत्याशी की पुलिस से नोंकझोंक
संभल के चौधरी सराय क्षेत्र में सपा प्रत्याशी और विधायक जियाउर्रहमान बर्क की पुलिस से जमकर नोकझोंक हो गई। पुलिस पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां को हिरासत में लेना चाहती थी। इसे लेकर सपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने हंगामा कर दिया। पुलिस से काफी देर तक उनकी बहस होती रही। बाद में उन्हें यह कहकर छोड़ दिया गया कि प्रत्याशी के साथ न घूमें। - अखिलेश-डिंपल ने मैनपुरी में डाले वोट
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व उनकी पत्नी डिंपल यादव ने मैनपुरी में मतदान किया। वोट डालने से पहले उन्होंने मीडियो से चर्चा की। कहा, भाजपा की नीति और नीयत खोट है। देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है, लेकिन प्रधानमंत्री धर्म जाति की बात करते हैं। आज लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। यह लड़ाई राजनीतिक विचारधारा की है। - दो घंटे से सिर्फ 6 वोट पड़े, सड़क के लिए बहिष्कार
हाथरस में सहपऊ क्षेत्र के पट्टी शक्ति गांव में 9 तक 6 वोट पड़े हैं। ग्रामीणों ने चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है। मुकलारा गांव में सुबह 10 बजे तक कोई वोट नहीं पड़ा। ग्रामीणों में विकास का उपेक्षा का आरोप लगाया है। इसी तरह चिंतापुर बदन में भी लोगों ने सड़क समस्या को लेकर मतदान का बहिष्कार कर रखा है। - मतदान के बीच पुलिस ने बीएलओ को उठाया
फिरोजाबाद की प्राथमिक विद्यालय नगला घनी में मतदान के दौरान पुलिस ने बीएलओ को उठा लिया। ग्रामीणों ने परेशान करने का आरोप लगाया है। जबकि, पुलिस का कहना है कि बीएलओ संजय कुमार गड़बड़ी कर रहा था। है। सपा के बस्ते पर बैठकर वह पर्ची बना रहा था।
सुबह 9 बजे तक संभल में सर्वाधिक वोटिंग
-
लोकसभा क्षेत्र वोटिंग प्रतिशत आगरा 12.74 एटा 13.16 आंवला 11.42 फतेहपुर सीकरी 14.00 फिरोजाबाद 13.36 बदायूं 12.89 बरेली 11.59 मैनपुरी 12.18 संभल 14.71 हाथरस 13.43 -
सड़क-बिजली के लिए मतदान का बहिष्कार
बदायूं लोकसभा क्षेत्र के कई गांवों में लोगों ने चुनाव का बहिस्कार किया गया है। बिसौली क्षेत्र के सकतपुर गांव में बिजली समस्या को लेकर ग्रामीण नाराज हैं। विरोध प्रदर्शन करते हुए मतदान का बहिष्कार कर दिया। डीएम को गांव बुलाने पर अड़े हैं। वहीं आसफपुर ब्लॉक के ढोरनपुर में भी लोगों ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मतदान का बहिष्कार किया है। सुबह 9 बजे तक यहां एक भी वोट नहीं पड़े। बिल्सी के सुकटिया गांव में सड़क निर्माण के लिए मतदान का बहिष्कार किया गया। -
नीम खेरिया गांव में ग्रामीणों ने नहीं डाले वोट
फिरोजाबाद शिकोहाबाद क्षेत्र के नीम खेरिया गांव में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। वह रेलवे द्वारा रास्ता रोके जाने से नाराज हैं। नौ बजे तक यहां किसी व्यक्ति ने वोट नहीं डाला। नगला जवाहर और नगला उमर में भी ग्रामीण मतदान नहीं कर रहे। -
बरेली के नवाबगंज में बहिष्कार
बरेली के नवाबगंज तहसील में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। तहसीलदार समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन नवदिया किस्साब के ग्रामीण जिद पर अड़े हुए हैं। साढ़े आठ बजे तक यहां तक एक भी वोट नहीं पड़ा। - करहल में भिड़े भाजपा और सपा समर्थक, बदायूं में वोट डालने से रोका
मैनपुरी के करहल में भाजपा और सपा समर्थकों के बीच झड़प हो गई। सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की। बताया कि बूथ एजेंटों के बस्ते फेंक दिए गए हैं। इसी तरह से बदायूं लोकसभा के सहसवान में बूथ संख्या 279, 280 पर छोटी पर्ची वाले मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा है। निष्पक्ष मतदान कराए जाने की मांग की है। - फिरोजाबाद के सिरसागंज में मतदान का बहिष्कार
फिरोजाबाद के नगला बुधुआ गांव में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। सिरसागंज क्षेत्र के इस गांव में लोग मूलभूत समस्याओं के लिए परेशान हैं। सुबह 8 बजे बूथ खाली पड़ा हुआ है। किसी ने वोट नहीं डाला।
- मतदाताओं को वोट डालने से रोक रही पुलिस
मैनपुरी और संभल लोकसभा सीट में मतदाओं को पुलिस द्वारा रोके जाने की शिकायत मिली है। सपा ने X पर वीडियो शेयर कर चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है। बताया कि मैनपुरी के करहल में बूथ संख्या 75, 76 और संभल लोकसभा के बूथ संख्या 11 पर पुलिस द्वारा मुस्लिम मतदाताओं से पहचान पत्र छीनकर वोट डालने से रोका गया। - आगरा और आंवला में EVM खराब, मतदान प्रभावित
आगरा संसदीय क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के बूथ-75 में ईवीएम खराब होने से एक घंटे वोटिंग बाधित रही। इसी प्रकार आंवला संसदीय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिहुलिया में बूथ-288 की मशीन खराब होने से मतदान बाधित रहा।
- लोकतांत्रिक अवसर है मतदान जरूर करें: मायावती
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सभी नागरिकों से मतदान करने की अपील की है। कहा, पहले चरण की तरह इस बार भी पहले मतदान फिर जलपान के संकल्प को भूलना नहीं। अपने वोट की रक्षा करते हुए मतदान ज़रूर करें। यह लोकतांत्रिक अवसर कतई नहीं गंवाएं। - मैनपुरी में बूथ कैप्चरिंग, बदायूं में वोटिंग से रोकने का आरोप
बदायूं लोकसभा केबूथ संख्या 105, 106, 107, 108 पर मुस्लिम मतदाताओं को वोटिंग से रोके जाने की शिकायत मिली है। सपा ने चुनाव आयोग को टैगकर निष्पक्ष चुनाव कराए जाने की मांग की है। इसी तरह मैनपुरी के भोगांव में बूथ (377) कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। - नगला सेवा में पेयजल के लिए चुनाव का बहिष्कार
हाथरस के सहपऊ क्षेत्र के नगला सेवा में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। पेयजल की समस्या के चलते यहां के लोग परेशान हैं। सुबह 7:46 बजे तक यहां एक भी वोट नहीं पड़े। नगला ब्राह्मण, भुकलारा में भी मतदान का बहिष्कार किया गया है। - किशनी में पोलिंग डंप करने का प्रयास
मैनपुरी लोकसभा के किशनी में बूथ संख्या 141, 142, 143 पर भाजपा और सपा नेताओं में में कहासुनी हो गई। सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत कर पार्टी के बूथ एजेंटों को भगाए जाने का आरोप लगाया है। कहा, किशनी के बूथ-142 पर भाजपा के लोग पोलिंग डंप करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस पर भी दबाव बनाया जा रहा है। - मैनपुरी और संभल में EVM खराब, मतदान प्रभावित
मैनपुरी लोकसभा के नानामऊ सेक्टर के बूथ-386 और संभल लोकसभा के बूथ-216 पर ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ। सपा ने सोशल मीडिया के जरिए चुनाव आयोग से शिकायत लेकर संज्ञान में लेने की अपील की है। - लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट जरूर डालें: अक्षय यादव
उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार अक्षय यादव परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, लोकतंत्र की मजबूती के लिए हमने अपना वोट डाल दिया। आप सबसे भी अपील कर रहा हूं कि वोट जरूर डालें। मतदान आपका अधिकार है। - राज्यपाल अनंदीबेन पटेल ने अहमदाबाद में किया मतदान
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को गुजरात के अहदाबाद पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी देशवासियों से मतदान करने की अपील की। कहा, मतदाता अपना अधिकार का उपयोग कर राष्ट्रनिर्माण और भारत को विश्व गुरु बनाने में सहयोग करें। - मोदी सरकार में पांच गुना बढ़ा विदेशी कर्ज: रामगोपाल
समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने इटावा जिले के सैफई में मतदान किया। कहा, भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को विनाश के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। पिछली 14 सरकारों में जितना विदेशी कर्ज था, उससे पांच गुना पीएम मोदी के कार्यकाल में हो गया। 400 पार का नारा पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए ठीक है, लेकिन हंगर इंडेक्स में आज हम 150 से नीचे हैं। बांग्लादेश और श्रीलंका भी हमसे ऊपर हैं।