'शादीशुदा होकर दोबारा शादी कर रहा': वरमाला डालने दुल्हन के इंतजार में स्टेज पर बैठा था दूल्हा; अचानक आ गई पहली बीवी

Jhansi First wife creates ruckus in wedding, beats up groom, know whole matter
X
शादी में पहली पत्नी का हंगामा, दूल्हे को पीटा।
उत्तर प्रदेश के झांसी में चौंकाने वाली घटना हो गई। रविवार (2 फरवरी) को शादी में बवाल हो गया। जयमाला स्टेज पर दुल्हन के इंतजार में बैठे दूल्हे के सामने पहली पत्नी आ गई। जानिए फिर क्या हुआ...।

Jhansi wedding Ruckus: उत्तर प्रदेश के झांसी में चौंकाने वाली घटना हो गई। रविवार (2 फरवरी) को शादी में बवाल हो गया। दूल्हा धूमधाम से बारात लेकर नूर-गार्डन पहुंचा। कुछ रस्मों के बाद जयमाला कार्यक्रम शुरू हुआ। दूल्हा वरमाला डालने दुल्हन के इंतजार में स्टेज पर बैठा था। तभी दूल्हे के सामने पहली पत्नी आ गई। बीवी को देख दूल्हा दंग रह गया। महिला बिना कुछ सुने दूल्हे और उसके घरवालों को पीटने लगी। बवाल काटते हुए महिला ने कहा-'शादीशुदा होते हुए दोबारा शादी कर रहा है'। मामला थाने पहुंचा। दूल्हे ने पुलिस को तलाक के पेपर दिखाए। तब पुलिस ने दूल्हे को दूसरी शादी करने की इजाजत दी। मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र का है।

2020 में हुई थी पहली शादी
हंसारी निवासी दूल्हा दिव्य प्रकाश विक्रम की 26 जून 2020 को कन्नौज की सारिका से शादी हुई थी। शादी के 3 माह बाद सारिका अपने घर चली गई। गहने और कैश भी ले गई। प्रकाश ने 3 अक्टूबर को कोर्ट में केस दायर किया। 2023 में कोर्ट में तलाक का केस कर दिया। कई बार कोर्ट के नोटिस गए, लेकिन सरिका ने रिसीव नहीं किए। कोर्ट के आदेश पर दिव्य प्रकाश ने विज्ञापन निकलवाया। तब भी सरिका नहीं आई। कोर्ट ने 20 अप्रैल 2024 को एक पक्षीय आदेश कर तलाक कर दिया।

इसे भी पढ़ें: गाजीपुर में सात फेरे पड़ते ही अचानक दूल्हा गायब: दुल्हन के घर वालों ने फिर बारातियों के साथ क्या किया?

वंदना से तय हुई दूसरी शादी
पहली पत्नी से तलाक के बाद दिव्य प्रकाश विक्रम ने दूसरी शादी करने की इच्छा जताई। सिमराहा की रहने वाली वंदना से दिव्य प्रकाश की शादी तय हुई। रविवार को नूर गार्डन में शादी हो रही थी। दिव्य प्रकाश धूमधाम से बारात लेकर पहुंचा। कुछ रस्मों के बाद जयमाला कार्यक्रम शुरू हुआ। दूल्हा स्टेज पर दुल्हन का इंतजार कर रहा था। तभी सरिका अपने घरवालों के साथ आई। दूल्हे को पीटने लगी। बचाने आए अन्य परिजनों को भी पीटा। मारपीट में दूल्हा, उसके पिता विधा प्रकाश विक्रम, बहन हर्षिता, दिव्या, किरन, जीजा मोहन और दोस्त समेत अन्य लोग घायल हो गए।

रात एक बजे के बाद हुए सात फेरे
दूल्हे ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची। दूल्हा, दुल्हन और पहली पत्नी सरिका सहित परिजनों को सदर थाने ले गई। थाने में दूल्हे ने पुलिस को तलाक के पेपर दिखाए। इसके बाद पुलिस ने दूल्हे को दूसरी शादी करने की अनुमति दी। रात एक बजे के बाद दिव्य प्रकाश और वंदना ने सात फेरे लिए। दूल्हा का कहना है कि हम केस दर्ज कराएंगे। हमारे कई लोगों को चोट आई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story