UP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 33 IAS, 3 IPS और 24 DSP के ट्रांसफर, 11 डीएम बदले; योगी के विशेष सचिव को वाराणसी की कमान

IAS IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में सोमवार (21 अप्रैल) रात 33 IAS, 3 IPS और 24 DSP ट्रासफर किए गए। वाराणसी, आजमगढ़ और भदोही समेत 11 डीएम भी बदले गए हैं।;

Update:2025-04-22 09:19 IST
प्रशासनिक सर्जरी: देर रात बदले 11 जिलों के डीएम, योगी के विशेष सचिव बने वाराणसी जिलाधिकारी; 33 IAS, 3 IPS और 24 DSP के ट्रांसफर IAS, IPS and DSP transfer in UP, 11 DM changed
  • whatsapp icon

IAS IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने देर रात 33 IAS और 3 IPS अफसरों के तबादले कर दिए। सोमवार (21 अप्रैल) रात जारी तबादला सूची के अनुसार, वाराणसी, आजमगढ़ और भदोही सहित 11 जिलों के जिला अधिकारी और 24 डिप्टी एसपी बदले हैं। 

वाराणसी आयुक्त कौशल राज शर्मा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सचिव बनाए गए हैं। जबकि, वाराणसी में डिवीजनल कमिश्नर की जिम्मेदारी डीएम एस राजलिंगम को सौंपी गई है। वाराणसी के नए डीएम सत्येंद्र कुमार होंगे। वह अभी मुख्यमंत्री के विशेष सचिव थे।

undefined
 
undefined
UP IAS Transfer

ये IAS बनाए गए नए डीएम 

  1. IAS सत्येंद्र कुमार वाराणसी जिलाधिकारी बने
  2. IAS अभिषेक पांडेय हापुड़ जिलाधिकारी बने
  3. IAS अविनाश सिंह जिलाधिकारी बरेली बने
  4. IAS रवींद्र कुमार जिलाधिकारी आजमगढ़ बने
  5. IAS अनुपम शुक्ला जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर बने
  6. IAS अविनाश कुमार जिलाधिकारी गाजीपुर बने
  7. IAS मृदुला चौधरी झांसी के DM बनाए गए
  8. IAS गजल भारद्वाज जिलाधिकारी महोबा 
  9. IAS महेंद्र सिंह तंवर जिलाधिकारी कुशीनगर बने
  10. IAS आलोक कुमार जिलाधिकारी संतकबीर नगर बने
  11. IAS शैलेश कुमार जिलाधिकारी भदोही बने

इन IAS को भी मिली नई जिम्मेदारी 

  1. IAS अमित गुप्ता प्रमुख सचिव परिवहन विभाग बने
  2. IAS कौशल राज शर्मा मुख्यमंत्री के सचिव बने
  3. IAS एस राजलिंगम मंडलायुक्त वाराणसी बनाए गए
  4. IAS प्रेरणा शर्मा सूडा की निदेशक बनीं 
  5. IAS संजय मीणा MDA के उपाध्यक्ष बने
  6. IAS शाश्वत त्रिपुरारी मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर बने
  7. IAS नवनीत सिंह चहल विशेष सचिव मुख्यमंत्री बने
  8. IAS इंद्रजीत सिंह विशेष सचिव ऊर्जा विभाग बने
  9. IAS गौरव कुमार लखनऊ नगर निगम के नगर आयुक्त बने
  10. IAS हर्षिका सिंह CDO प्रयागराज बनीं
  11. IAS आर्यका अखौरी विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
  12. IAS विशाल भारद्वाज मुख्यमंत्री के विशेष सचिव बने
  13. IAS उज्जवल कुमार प्रबंध निदेशक UPMSCL बने
  14. IAS पुलकित खरे मिशन निदेशक कौशल विकास मिशन
  15. IAS शाहिद अहमद मुख्य विकास अधिकारी श्रावस्ती बने
  16. IAS जगदीश सचिव गृह विभाग यूपी बने
  17. IAS वेदपति मिश्रा सचिव यूपी राज्य सूचना आयोग बने

3 आईपीएस और 24 DSP ट्रांसफर 
उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने 3 आईपीएस और 24 डीएसपी के भी तबादले किए हैं। सीनियर आईपीएस अधिकारी ध्रुवकांत ठाकुर (डीके ठाकुर) से मेरठ ADG की जिम्मेदारी वापस लेकर IPS भानु भास्कर को सौंपी गई है। डीके ठाकुर अब SSF (सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स) के ADG होंगे। एडीजी भानु भास्कर प्रयागरज कुंभ की इंचार्ज थीं। उनकी जगह गृह विभाग में सचिव की जिम्मेदारी देख रहे संजीव गुप्ता प्रयागराज ADG बनाए गए हैं। 

UP IPS Transfer

यह भी पढ़ें: हरियाणा पुलिस में फेरबदल: 42 IPS अधिकारियों समेत 55 लोगों के तबादले, चेक करें लिस्ट

16 डीएसपी नए मिले, 8 के दायित्व बदले 
उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने 24 डीएसपी के तबादले भी किए हैं। डिप्टी एसपी की 2 ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई हैं। 16 डीएसपी ने हाल ही में ट्रेनिंग पूरी की है। उन्हें जिलों में पदस्थ किया गया है। जबकि, 8 डीएसपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई जगह पोस्टिंग की गई है। 

Similar News