'मां मेरा क्या मसूर': बेटा पैदा नहीं होने पर बेटी को खौफनाक सजा, मां ने सेफ्टी टैंक में डुबोकर मासूम को मार डाला

Gonda Crime News: गोंडा में 8 माह की बच्ची की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। बेटा नहीं होने पर पति अपनी पत्नी को ताना मारता था। पति के ताना मारे जाने से परेशान होकर महिला ने खौफनाक कदम उठाया। आधी रात को महिला ने सेफ्टी टैंक में मासूम बच्ची को डुबोकर मार डाला। हत्या के बाद कहानी रची। परिवार वालों से कहा कि बच्ची को जंगली जानवर उठा ले गया है। पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। 40 घंटे बाद बच्ची का शव बरामद किया। मामला परसपुर थाना क्षेत्र के अभईपुर ग्राम पंचायत के मेहरबान पूरवा का है।
बेटी पैदा होने पर आए दिन झगड़ा
मेहरबान पूरवा गांव निवासी माताफेर बेटी के पैदा होने पर पत्नी जगमती से झगड़ा करता था। बार-बार पत्नी को ताना मारता था। दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। इसी से गुस्साकर माताफेर ने अपनी 8 वर्षीय मासूम बेटी शगुन की हत्या कर दी। परिवार को झूठी कहानी बता दी, कि बच्ची को जंगली जानवर उठाकर ले गया है। पुलिस की छानबीन के बाद हत्या का सच सामने आया।
मुंबई में काम करता है पति, फोन पर मारता था ताना
माताफेर पिछले आठ वर्षों से मुंबई में काम करता है। लगभग छह महीने पहले वह अपने घर आया था। इसके बाद, वह फिर से मुंबई लौट गया। माताफेर के घर मेहरबान पूरवा गांव में पत्नी जगमती, आठ महीने की बेटी शगुन, उसके पिता सीताराम गौतम और मां रहती थी। माताफेर फोन पर पत्नी को बेटा पैदा नहीं होने पर ताना मारता था। इसी से परेशान होकर जगमती ने खौफनाक कदम उठाया। पुलिस आरोपी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।