बुलंदशहर: ऑक्‍सीजन सिलेंडर में ब्‍लास्‍ट से ढहा मकान, 5 लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद में एक मकान में ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया, जिससे पूरा मकान ढह गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

Updated On 2024-10-21 23:36:00 IST
बुलंदशहर मेंऑक्‍सीजन सिलेंडर में ब्‍लास्‍ट से ढहा मकान, 5 लोगों की मौत।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद में एक मकान में सिलेंडर फट गया, जिससे पूरा मकान ढह गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर प्रशासनिक अमला पहुंच चुका है। बचाव दल मलबा हटाने का काम शुरू कर चुका है। 

शुरुआती जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद में आशापुरी मोहल्ला निवासी राजू के मकान में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा है, जिसके चलते उसका मकान ढह गया। इसके मलबे से पांच शवों को निकाला जा चुका है।

मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल
मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। वहीं मलबे में कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय दो मंजिला मकान में करीब 25-30 लोग थे। इस मकान के मालिक राजुद्दीीनकी पत्‍नी रुखसाना की तबीयत खराब थी और उन्‍हें सिलेंडर से ऑक्‍सीजन दी जा रही थी, तभी यह ऑक्सीजन सिलेंडर फटा है। 

ऑक्सीजन सिलेंडर सेट नहीं कर पाए
रुखसाना का प्राइवेट अस्‍पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार शाम को उन्‍हें अस्‍पताल से घर लाया गया था। यहां सांस लेने में समस्‍या होने पर रुखसाना को घर पर ही ऑक्‍सीजन देने की कोशिश हो रही थी। घर वाले सिलेंडर को ढंग से सेट नहीं कर पाए और तेज धमाके के साथ ब्‍लास्‍ट हुआ और पूरा मकान ध्‍वस्‍त हो गया। घटना से इलाके में चीख पुकार मच गई है। जेसीबी के सहारे मलबा हटाया जा रहा है। एसपी सिटी, एसडीएम, सीओ और दमकल विभाग अभी भी रेस्क्यू में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ें : वाराणसी: CNG गैस सिलेंडर काटते समय ब्लास्ट, कबाड़ गोदाम में भड़की आग, चीखते-चिल्लाते जिंदा जली महिला

Similar News

अयोध्या राम मंदिर में सुरक्षा की बड़ी चूक: कश्मीरी युवक ने परिसर के भीतर नमाज पढ़ने का किया प्रयास, तीन हिरासत में

लखनऊ में अशोक लीलैंड के ईवी प्लांट का उद्घाटन: यूपी अब निवेश के लिए 'अनलिमिटेड पोटेंशियल' वाला प्रदेश - सीएम योगी

यूपी पुलिस में बढ़ रही 'पिंक पावर': 2017 से अब तक चार गुना बढ़ी महिला पुलिसकर्मियों की संख्या