गायत्री प्रजापति पर ED का शिकंंजा: लखनऊ, दिल्ली और अमेठी सहित 15 ठिकानों पर छापेमारी, पत्नी महाराजी की बिगड़ी तबीयत

ED Raids on Gayatri Prajapati
X
ED Raids on Gayatri Prajapati
ED Raids on Gayatri Prajapati: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति समाजादी सरकार में मंत्री थे। फिलहाल रेपकांड में वह सजा काट रहे हैं।

ED Raids on Gayatri Prajapati: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। पूर्व मंत्री रेप मामले में जेल गए थे। अब प्रदर्शन निदेशालय (ED) का शिकंजा कसता जा रहा है। गुरुवार को लखनऊ, दिल्ली अमेठी और मुंबई स्थित 15 ठिकानों पर ED की टीम ने दबिश दी है। लखनऊ में पांच जगह छानबीन की गई। इस दौरान पूर्व मंत्री की पत्नी महाराजी प्रजापति की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रवर्तन निदेशालय की टीम गुरुवार सुबह पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति और उनकी करीबी महिला के घर पर दबिश दी है। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित ओमेक्स हाइट और अमेठी की आवास विकास कालोनी सहित अन्य ठिकानों पर जांच पड़ताल की जा रही है। ईडी की इस छापेमारी अवैध खनन के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। कार्रवाई में प्रवर्तन निदेषायल के आधा दर्जन से अधिक अधिकारी मौजूद हैं। इस दौरान स्थानीय पुलिस के जवान भी तैनात हैं।

छापेमारी के दौरान पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के निवास पर उनकी पत्नी और मौजूदा विधायक महाराजी प्रजापति और पुत्र अनुराग प्रजापति के अलावा घर के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। फिलहाल, उनसे पूछताछ नहीं की गई। अधिकारी जरूरी दस्तावेज खंगाल रहे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story