लोकसभा चुनाव 2024 : बसपा ने UP की 9 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, आजमगढ़ से भीम राजभर, घोसी से बालकृष्ण चौहान

X
BSP Lok Sabha candidate UP: बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 9 सीटों के लिए लोकसभा उम्मीदवार घोषित किए हैं। शुक्रवार को जारी सूची में आजमगढ़ से भीम राजभर और घोसी से बालकृष्ण चौहान प्रत्याशी बनाए गए हैं।
BSP Lok Sabha candidate UP: बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। शुक्रवार सुबह जारी सूची में बसपा ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर और घोसी से पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान को प्रत्याशी बनाया गया है।
BSP ने आजमगढ़ से भीम राजभर को मैदान में उतारा है,@nirahua1 भैया की टेंशन अब बढ़ जाएगी... pic.twitter.com/R1Dkwfw3vQ
— ANIL (@AnilYadavmedia1) April 12, 2024
BSP ने लोकसभा चुनाव के लिए यह चौथी सूची जारी की है। इसमें भीम राजभर और बालकृष्ण चौहान के अलावा इटा से मो इरफान, धौरहरा से श्याम किशोर अवस्थी, फैजाबाद से सच्चिदानंद पांडेय, बस्ती से दयाशंकर मिश्रा, गोरखपुर से जावेद सिमनानी, चंदौली से सत्येंद्र मौर्य और रावर्ट्सगंज से घनेश्वर गौतम को उम्मीदवार बनाया है।
माननीय #भीम_राजभर जी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश को आजमगढ़ लोकसभा सीट से बनाया गया बसपा प्रत्याशी pic.twitter.com/3YvMvGKaY0
— Times of Bsp (@TimesBsp) April 12, 2024
टिकट मिलने पर भीम राजभर का स्वागत
आजमगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए भीम राजभर बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। पूर्वांचल की आजमगढ़ सहित आसपास की कई सीटों पर अच्छा खासा प्रभाव रखते हैं। टिकट मिलने पर शुक्रवार को उनके समर्थकों ने भव्य स्वागत किया।
खबर अपडेट हो रही है।