Logo
election banner
BJP Shakti Vandan campaign in UP: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ज्यूपिटर हॉल में Cm योगी आदित्यनाथ ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। बदलाव की जानकारी दी।

BJP Shakti Vandan campaign in UP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में शक्ति वंदन अभियान शुरू किया है। लखनऊ के ज्यूपिटर हॉल इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरकार की योजनाओं से अवगत कराते हुए हमने महिलाओं को सशक्त किया है। नलजल योजना, स्वच्छ भारत मिशन और उज्ज्वला योजना के तहत उनकी परेशानियां दूर की है। वहीं मुद्रा योजना और आजीविका मिशन के जरिए उन्हें स्वरोजगार के रास्ते पर आगे बढ़ाया है। निश्चित ही महिलाएं अब परिवार की उन्नति में बराबर की सहभागी बन रही हैं। 

प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्या ने बताया कि शक्ति वंदन अभियान के जरिए पार्टी स्वयं सहायता समूह व एनजीओ में कार्य करने वाली बहनों को जोड़ना चाहती है। उनकी मदद से समाज में सकारात्मक बदलाव के प्रयास किए जाएंगे। कार्यशाला में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं। 
 
5379487