Logo
Jaunpur BJP Leader Murder: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोमवार सुबह बदमाशों ने भाजपा नेता आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या कर दी। सुबह 9 बजे वह चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे, तभी उन पर ताबड़तोड़ गोलियां दागी गईं।

Jaunpur BJP Leader Murder: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सोमवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता आशुतोष श्रीवास्तव को गोली मारकर हत्या कर दी गई। आशुतोष एक टीवी चैनल से भी जुड़े हुए थे, उनकी हत्या की खबर से कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की विवेचना शुरू की है। 

जौनपुर जिले के सबरहद गांव निवासी आशुतोष श्रीवास्तव (45) भाजपा के सक्रिय सदस्य थे। सोमवार सुबह वह चुनाव प्रचार के लिए बाइक से निकले थे। तभी सुबह नौ बजे बाइक से आए बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और फायरिंग करने लगे। फायरिंग की आवाज सुन आस-पास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश वहां से भाग निकले। उन्हें शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

Jaunpur BJP Leader Murder
भाजपा नेता आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या

घटना के बाद से इलाके में तनाव का महौल है। सूचना मिलते ही शाहगंज से भाजपा विधायक रमेश सिंह सहित अन्य नेता पहुंचे। सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।  

प्रतापगढ़ में शिक्षक को मारी गोली 
प्रतापगढ़ में बदमाशों ने सहायक शिक्षक बसंत सिंह पर गोलियां बरसा दी। वह कटक मानकपुर के प्राइमरी स्कूल से लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने गोली मार दी। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बसंत सिंह की पत्नि अनीता सिंह ग्राम पंचायत कोल बजर की प्रधान हैं। 

दो माह पहले भी महामंत्री की हुई थी हत्या 
जौनपुर में दो माह पहले भी भाजपा नेता प्रमोद यादव की हत्या हुई थी। बोधापुर गांव निवासी प्रमोद यादव भाजपा के जिला महामंत्री थे। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी के खिलाफ विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन लोकसभा चुनाव से दो माह पहले उनकी हत्या कर दी गई। 

5379487