Budaun Double Murder Case: मासूम बच्चों की हत्या करने वाला जावेद गिरफ्तार, साजिद जैसा हश्र होने का था डर, करने वाला था सरेंडर

Budaun Double Murder Case
X
Budaun Double Murder Case
Badaun case update: उत्तर प्रदेश के बदायूं में पड़ोसी साजिद और जावेद ने मिलकर दो बच्चों का कत्ल कर दिया था। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साजिद को एनकाउंटर में मार गिराया और दूसरे आरोपी जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Badaun case update: उत्तर प्रदेश के बदायूं में पड़ोसी साजिद और जावेद ने मिलकर दो बच्चों का कत्ल कर दिया था। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साजिद को एनकाउंटर में मार गिराया और दूसरे आरोपी जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है। जावेद पर 25 हजार रुपए का इनाम था।

आरोपी जावेद हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था। जानकारी के अनुसार जावेद को देर रात बरेली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी घटना के बाद मोबाइल बंद कर दिल्ली भाग गया था। जिसके पीछे काफी संख्या में पुलिस की कई टीमें लगी हुई थीं। देर रात जावेद को बरेली पुलिस गिरफ्तार कर बदायूं पुलिस के हवाले कर दिया है। बदायूं पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
जावेद देर रात बारादरी थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास देखा गया था। जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। अब वह वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार आरोपी जावेद दिल्ली से आकर बरेली में सरेंडर करने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया।

पकड़ने के बाद दूसरे आरोपी जावेद ने कहा
मेरा नाम मोहम्मद जावेद है। भाई मैं वहां नहीं था। मै खुद नहीं समझ पाया कि क्यों किया है। लोगो ने बताया कि तुम्हारे भाई ने मर्डर कर दिया है। मैं सीधा दिल्ली भाग गया, बरेली आया हूं सरेंडर करने के लिए। साजिद मेरा बड़ा भाई है। चाहे तो आप मुझे मारो। मां की कमस खा के कहते हैं कि मैं नहीं था। भाई मुझे पुलिस के हवाले कर दो।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story