Logo
election banner
Tantra Mantra to get sister in law: आगरा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। साली को पाने लिए आधी रात को जीजा तंत्र-मंत्र क्रिया करता है। पत्नी ने पति को तंत्र-मंत्र करते देखा तो मामले का खुलासा हुआ। पत्नी ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है।

Tantra Mantra to get sister in law: साली को वश में करने के लिए जीजा आधी रात को तंत्र-मंत्र क्रिया करता है। महिला ने पति को तंत्र-मंत्र और टोना-टोटका करते देखा तो इसका विरोध किया। महिला के विरोध करने से नाराज होकर शख्स ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी की। पति की गंदी हरकत से परेशान होकर पत्नी ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसकी बहन को रिझाने के लिए पति तंत्र-मंत्र का सहारा लेता है। पत्नी के मना करने पर उसके साथ मारपीट करता है। पुलिस आयुक्त कार्यालय ने महिला की शिकायत को परिवार परामर्श केंद्र ट्रांसफर कर दिया है। 

पूरा मामला: 2013 में हुई थी दोनों की शादी
जानकारी के मुताबिक, सदर थाने की रहने वाली महिला की शादी जगदीशपुरा के रहने वाले युवक से 2013 में हुई थी। महिला की छोटी बहन की शादी उसके पति के भाई के साथ हुई है। शादी के चार साल तक सब कुछ ठीक चलता रहा। 2017 के बाद अचानक पति पर तांत्रिक विद्या का भूत सवार हो गया, जिसके चलते पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होने लगा। पत्नी का आरोप है कि उसकी बहन को वश में करने के लिए उसका पति तंत्र-मंत्र करता है। पत्नी के मना करने पर उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। पति की गंदी हरकत से परेशान होकर महिला ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है।  

रात 12 बजे के बाद शुरू करता है तंत्र-मंत्र का काम 
महिला ने अपनी शिकायत में यह भी बताया है कि 2020 में मारपीट के बाद उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया था।  इसके बाद महिला मायके चली गई। मायके जाने के बाद वह बीच-बीच में महिला ससुराल आती जाती थी। पति की आदतों में सुधार न देखकर वह ससुराल में नहीं रुकी। महिला ने परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर को बताया कि पति रात 12 बजे के बाद तंत्र-मंत्र करने का काम शुरू करता है। मना करती पर वह मेरे साथ मारपीट करता है। 

महिला का आरोप: उसकी छोटी बहन पर पति की गंदी नजर 
महिला ने परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर को यह भी बताया कि वो दो बहनें हैं। छोटी बहन की शादी उसके पति के छोटे भाई से हुई थी। पति की गंदी नजर उसकी छोटी बहन पर है। पति ने मारपीट करने के बाद मुझे घर से निकाल दिया और मेरी छोटी बहन से अवैध संबंध बना लिए हैं। वहीं उसके पति ने मारपीट करने की बात से इनकार किया है। 

5379487