UP News: 8वीं पास फर्जी कांस्टेबल ने 10 महिला सिपाहियों से किया रेप, लाखों रुपए भी ऐंठे

a man physical relations with 10 lady constable in Bareilly
X
बरेली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Bareilly News: 8वीं पास युवक ने बरेली पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। करीब 10 महिला कांस्टेबलों के साथ आरोपी ने शादी का झांसा देकर गंदा काम किया और लाखों रुपयों की धोखाधड़ी की।

बरेली: उत्तरप्रदेश की बरेली पुलिस ने ऐसे शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसने पुलिस की खाकी वर्दी में 10 महिला पुलिस कांस्टेबलों का यौन शोषण किया। खास बात यह है कि यह शातिर आरोपी महज 10वीं तक ही पढ़ा है। आरोपी, महिला सिपाहियों से 2 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भी हड़प चुका है। वह फर्जी पुलिस कांस्टेबल बनकर वारदात को अंजाम देता था।

एसटी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि आरोपी राजन वर्मा खुद को लखनऊ एडीजी ऑफिस में तैनात बताता था। इस आधार पर उसने 10 महिला सिपाहियों को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था। यही नहीं आरोपी एक महिला सिपाही से शादी भी कर चुका है, जब पीड़ित महिला सिपाही को आरोपी की हकीकत का पता चला तो उसके होश उड़ गए।

इसे भी पढ़ें: UP में बुलडोजर पर सियासत: अखिलेश का CM योगी पर पलटवार, बोले-सपा सरकार बनते ही गोरखपुर भेजेंगे बुलडोजर

महिला सिपाहियों की जानकारी निकाली

राहुल भाटी ने बताया कि आरोपी उत्तरप्रदेश पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट से महिला पुलिसकर्मियों की डिटेल निकालता था। इससे उसे महिला पुलिसकर्मियों को अपने प्यार के झांसे में लेने में मदद मिलती थी। वह खुद को पुलिसकर्मी बताता था और महिला सिपाहियों को पुलिस वर्दी में फोटो भेजता था। आरोपी ने कबूला कि वह 8-10 महिला सिपाहियों को अपना शिकार बना चुका है।

हालांकि उसके खिलाफ अब तक 5 केस सामने आ चुके हैं। राजन वर्मा महिला सिपाहियों को ही अपने निशाने पर लेता था। वह शादी का झांसा देकर महिला सिपाहियों के साथ संबंध बनाता फिर उनसे पैसे ऐंठता था। बरेली जनपद के कोतवाली थाना में दर्ज शिकायत में आरोपी के खिलाफ 30 लाख रुपए की धोखाधड़ी भी दर्ज है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला सिपाहियों के जरूरी दस्तावेजों का दुर्पयोग करके लोन भी लेता था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story