A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

जयपुर। शराब पीने के बाद पति की पत्नी से विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने पहले तो लाठियों से पत्नी को पीटा फिर गुस्से में आकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद अपने ससुर को फोन कर कहा- मैंने आपकी बेटी को मार दिया है। दोनों ने 1 महीने पहले ही घर से भाग कर लव मैरिज की थी। मामला झालावाड़ के दागीपुर थाना क्षेत्र के गोगड़ी गांव का का है। ससुर की शिकायत पर पुलिस ने दामाद पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, गोगड़ी में रहने वाले राजाराम (22) ने अपनी पत्नी सुनीता (18) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। 

पूरा मामला: पहले सगाई, फिर अनबन, एक माह पहले भागकर शादी
बाबूलाल ने पुलिस को बताया कि पिछले 2023 में सुनीता और राजाराम की सगाई हुई। सगाई के बाद कुछ अनबन हो गई।घरवालों ने फैसला किया कि दोनों की शादी नहीं करेंगे। इसके बाद सुनीता और राजाराम के बीच फिर बात होने लगी। दोनों की फोन पर अक्सर बात होती रहती थी। परिवार वाले राजी नहीं हुए तो दोनों ने घर से भागकर शादी करने का फैसला किया। 10 फरवरी को दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली। शादी करने के बाद अपने घर पहुंचे और घरवालों को मनाया। जिसके बाद दोनों के परिजन शादी के लिए मान गए।

शराब पीकर आए दिन करता था झगड़ा 
लड़की के पिता ने पुलिस को यह भी बताया कि बेटी से अक्सर हमारी बात होती थी। रविवार को ही सुनीता ने बताया था कि राजाराम शराब पीकर घर आता है। वह आए दिन मेरे से गाली-गलौज कर मारपीट करता है। सोमवार रात को बात इतनी बढ़ गई कि राजाराम ने पहले तो लाठियों से मारा, इसके बाद एक धारदार हथियार से सिर पर मारा। जिससे उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। बेटी की मौत के बाद राजाराम ने ही फोन कर कहा था कि तुम्हारी बेटी को मैंने मार दिया है। इसके बाद बाबूलाल मौके पर पहुंचे। देखा तो सुनीता घर में पड़ी थी।

खेती-किसानी करता है आरोपी 
जानकारी के मुताबिक, आरोपी राजाराम अपनी पत्नी के साथ गोगड़ी गांव में रहता है। वह खेती का काम करता है। राजाराम के माता-पिता रामगंजमंडी के पास मजदूरी करते हैं। सूचना पर वे भी अस्पताल पहुंचे। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।