राजस्थान में भीषण गर्मी: पश्चिमी इलाकों में कल से बारिश की संभावना, जानें मौसम का हाल

Delhi Weather updates
X
मौसम का हाल।
Rajasthan News: राजस्थान में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। जिससे लोगों का काम भी प्रभावित हो रहा है। दोपहर में सड़कें भी सूनी हो जाती हैं। इन दिनों लोग घूमने की बजाय घरों पर रहना पसंद कर रहे हैं।

Rajasthan News: राजस्थान में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। जिससे लोगों का काम भी प्रभावित हो रहा है। दोपहर में सड़कें भी सूनी हो जाती हैं। इन दिनों लोग घूमने की बजाय घरों पर रहना पसंद कर रहे हैं। क्योंकि बाहर गर्म हवाओं का कहर देखने को मिलता है।

चिलचिलाती धूम से आमजीवन भी प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही गर्म हवाएं भी चुभने लगी हैं। पंखे-कूलर का कोई असर नहीं पड़ रहा है। फसलों की कटाई भी चालू है ऐसे में किसानों को भी काफी गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है।

मई-जून के बराबर पड़ रही गर्मी
राजस्थान में तापमान 40 डिग्री के आसपास चल रहा है। गर्मी अपने पूरे चरम पर है। इस बार अप्रैल महीने में ही मई-जून के बराबर गर्मी देखने को मिल रही है। वहीं लगातार दो तीन दिनों से गर्मी का तापमान लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पड़ सकती है हल्की बूंदाबांदी
मौसम विभाग के मुताबिक बीते पिछले कुछ दिनों से नए-नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के चलते मौसम में एक बार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में आने वाले सप्ताह में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा सकती है। वहीं 21 और 22 अप्रैल को उत्तर पश्चिमी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके साथ ही लू भी चल सकती है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
पिछले 24 घंटे में कोटा में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रहा है जो प्रदेश में सबसे अधिक है। वहीं राजधानी जयपुर में 39.6 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 38.6 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 37.8 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 37.5 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 37.0 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं माउंट आबू में 27.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो पूरे प्रदेश में सबसे कम रहा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story