A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के झुंझुनूं में सोमवार को बस और स्कॉर्पियो वाहन की भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। फिलहाल स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा झुंझुनूं के खेतड़ी थाना इलाके के थली गांव में 10:30 के आसपास हुआ। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद से क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर सभी प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं। 

मौके पर ही 5 लोगों की हुई मौत
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक बस सवारियों से भरी हुई थी और वह सिंघाना से बुहाना की तरफ जा रही थी। लेकिन जैसे ही वह थली के पास पहुंची, तो अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो वाहन से भिड़ गई। जिसमें स्कॉर्पियो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस के ड्राइवर और एक मोटरसाइकिल सवार युवक की भी काफी चोट लगने के कारण जान चली गई।

घायलों को सिंघाना हास्पिटल में कराया भर्ती
स्कॉर्पियो वाहन में सवार हमीरवार (खेतड़ी) के रहने वाले हैं। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं स्कॉर्पियो तो पूरी तरह से पिचक गई। टक्कर लगने के बाद बस में सवार कई लोग सड़क पर उछलकर गिर गए थे। फिलहाल घायलों का सिंघाना हास्पिटल में इलाज जारी है।

5 लोगों की हुई मौत 
एसयूवी कार में सवार कर्णवीर पुत्र शीशराम, रिंकू पुत्र बलवीर निवासी हमीरवास के साथ ही कर्णवीर के भांजे राहुल की भी मौत हो गई। वहीं इस घटना में एक बाइक सवार सुरेश पुत्र प्रभुदयाल ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। बस ड्राइवर की पहचान हनुमान (45) पुत्र प्रभु सिंह के रूप में हुई है। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में ये हुए घायल
सीएचसी प्रभारी डॉ धर्मेंद्र सैनी के मुतातिक कई लोग घाल हुए हैं। जिसकी पहचान कैलाश (55) पुत्र प्रहलाद, सोनू (25) पुत्र महिपाल, मनीषा (18) पुत्री कृष्ण कुमार, सोनू जांगिड़ (22) पुत्र कृष्ण कुमार, भोमसिंह (50) पुत्र अर्जुन सिंह निवासी सिंघाना, अनिता (22), धर्मपाल, सुमन (34), रोशनी देवी का पोता हिंमाशु (8), राकेश (28) पुत्र सुरेश कुमार निवासी हमरपुरा (सिंघाना), राजकी (40) निवासी सुल्ताना अहीरान,  राजबाला (60) पत्नी सूबे सिंह निवासी सागा (सिंघाना), डेढ़ महीने की बच्ची बेबी, संतोष (55), सीमा पुत्री रामजीलाल निवासी बनवास, संतलाल (50) निवासी सिंघाना, बलवंत (32) निवासी चिरानी, रोशनी देवी (50) पत्नी लीलाराम निवासी माकड़ो (सिंघाना), कार्तिक (4) निवासी सुल्ताना अहिरान, मोहित निवासी मेहाड़ा के रूप में हुई है। जिसका इलाज सिंघाना हॉस्पिटल में किया जा रहा है।