A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
राजस्थान में मौसम अब धीरे-धीरे करवट बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में दिन गर्म होने लगे हैं और तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर दर्ज किया जा रहा है। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है, वहीं सर्दी का असर अब कमजोर पड़ता दिख रहा है।
सोमवार को बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर समेत राज्य के 8 शहरों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर में करीब 30.6 डिग्री, फलोदी और जवाई (पाली) में 30.2 डिग्री, डूंगरपुर में 30.1, जालौर में 30 और चित्तौड़गढ़ में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन सभी शहरों में तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री अधिक रहा।
जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा और कोटा जैसे अन्य शहरों में भी दिन का तापमान औसत से ऊपर बना हुआ है। भीलवाड़ा में 29.3 डिग्री, जयपुर में 27, अजमेर में 28.4, पिलानी में 26.9, सीकर में 27.4, उदयपुर में 29.5, कोटा में 27.9, चूरू में 29.8, गंगानगर में 26.3 और नागौर में 29.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में अगले 3 से 4 दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। पिछले 24 घंटों में उत्तरी जिलों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली रही। बीकानेर, गंगानगर और हनुमानगढ़ में सुबह से दोपहर तक हल्के बादल छाए रहे, लेकिन शाम तक मौसम साफ हो गया।
रात में भी घट रही सर्दी
दिन के साथ-साथ अब रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस वजह से कई शहरों में रात की तेज सर्दी से लोगों को राहत मिलने लगी है। डूंगरपुर में न्यूनतम तापमान 14.9, बीकानेर में 15.3, जैसलमेर में 14.6, जयपुर में 13.7 और प्रतापगढ़ में 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
