जयपुर में कांग्रेस की जनसभा: सोनिया, प्रियंका और खरगे ने भाजपा की नीतियों पर उठाए सवाल, न्याय-पत्र को बताया जनता की आवाज

Jaipur Congress public meeting Sonia Gandhi
X
Jaipur Congress public meeting Sonia Gandhi
Rajasthan Congress public meeting Jaipur: कांग्रेस ने शनिवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर से चुनाव अभियान की शुरुआत की। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने यहां भाजपा की नीतियों पर तेीखे हमले बोले। न्याय पत्र को बताया जनता की आवाज

Rajasthan Congress public meeting Jaipur: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने शनिवार को राजस्थान से चुनाव अभियान की शुरुआत की। तीनों नेताओं ने जयपुर में विशाल रैली को संबोधित किया। इस दौरान राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और सचिन पायलट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हर दिन नया झूठ बोलते हैं मोदी: मल्लिकार्जुन खरगे

  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जयपुर की सभा को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस का इतिहास झूठ बोलने वालों में नहीं है। मोदी हर नया झूठ बोलकर आते हैं। उन्होंने पहले भी कितनी गारंटी दी है। युवाओं को हर साल दो-दो करोड़ नौकरियां की गारंटी दी थी। 10 साल में 20 करोड़ नौकरी मिलनी चाहिए थी, मिलीं क्या? खरगे ने कहा, मोदी प्रधानमंत्री हैं, इस तरह झूठ कैसे बोल सकते हैं।
  • मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, मोदी बिना काम किए क्रेडिट लेते हैं। हर जगह जाकर कहते हैं मैंने ये किया, मैंने वो किया। आजकल तो रेलवे लाइन को लेकर चर्चा में हैं। जबकि, यह लाइन तो ब्रिटिश काल व नेहरू जी के जमाने की है। मोदी उन्हीं लाइनों पर ट्रेन को हरी झंडी दिखने का काम करते हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर तो कांग्रेस ने ही तैयार किया है, उसका क्रेडिट भी आापने लिया।
  • मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, पीएम मोदी हमेशा भ्रमित करते हैं। देश के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया, लेकिन कांग्रेस से 70 साल का हिसाब पूछते हैं। हम तो 55 साल का हिसाब दे रहे हैं। आप कब दोगे। मोदी में बोलने की ताकत नहीं बची।

यह देश किसी की जागीर नहीं, हमारे पूर्वजाें ने खून से सींचा है: सोनिया

  • कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, हमारे पूर्वजों ने सतत संघर्ष के के दम पर स्वाधिनता के सूर्य को पाया था। जिसकी महान ज्योति अब मध्यम पड़ गई है। चारों ओर अंधकार का अन्याय है। हमे संकल्प लेना चाहिए कि हम इसके ​खिलाफ लड़ें और न्याय की रोशनी खोजें। पिछले 10 साल से देश ऐसी सरकार के हाथो में है, जिसने बेरोजगारी, आर्थिक संकट को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
  • सोनिया गांधी ने कहा, वर्तमान समय हताशा भरा है, लेकिन हताशा से ही उम्मीद का जन्म होता है। मुझे यकीन है कांग्रेस के समर्पित साथी न्याय के दीपक को सीने की आग से जलाएंगे और आंधियों से संभाल आगे बढ़ेंगे। यह देश चंद लोगों की जागीर नहीं हैं, बल्कि हम सबका है। हमारे पूर्वजों ने इस देश को अपने खून से सींचा है।
    CM को जेल भेजते हैं और भ्रष्टाचारियों को भाजपा ज्वाइन कराते हैं: प्रियंका
  • कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने कहा, घोषणा-पत्र को हमने न्याय-पत्र का नाम दिया है। ताकि, स्पष्ट हो कि यह सिर्फ घोषणाओं की सूची नहीं है, बल्कि जनता की आवाज है। प्रियंका ने कहा, भाजपा चुनाव के बाद वादे भूल जाती है, लेकिन कांग्रेस चुनावी वादे पूरा करके दिखाती है। इस आम चुनाव में भी हमने बहुत सारी गारंटियां दी है। जो संघर्ष की आवाज है। इस देश की आवाज है, जो आज न्याय मांग रही है।
  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, भाजपा नेता और मोदी जी खोखले वादे करते हैं। हकीकत छिपाने के लिए अच्छा-अच्छा दिखाते हैं, बड़ी-बड़ी इवेंटबाजी करते हैं। चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल भेजकर कहते हैं-भ्रष्टाचार पर वार है, लेकिन सारी पार्टियों के भ्रष्टाचारियों को न्योता देकर भाजपा ज्वाइन करा रहे हैं। मीडिया भी उन पर सवाल नहीं करता।
  • प्रियंका ने कहा, कांग्रेस न्याय की गारंटी देती है। लोकतंत्र के लिए हमारे पूर्वजों ने जान दी। हम इसे सशक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इस चुनाव को मुद्दों पर लड़वाएं, जो आपका अनुभव है वो ही सत्य है। 10 साल में भाजपा सरकार देख ली। बेरोजगारी को हटाने की बजाय वह अग्निवीर स्कीम लेकर आ गए। युवाओं में निराशा है। हर प्रदेश में पेपर लीक हो रहे हैं। नौकरी नहीं मिल रही। महंगाई चरम पर है।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story