Rajasthan By Election Result 2024: राजस्थान की 5 सीटों पर भाजपा की जीत, दौसा से कांग्रेस के रामलाल बैरवा जीते; कनिका बेनीवाल हारी

rajasthan by-poll results 2024
X
राजस्थान विधानसभा उपचुनाव परिणाम।
Rajasthan By Election Result 2024: राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव की सभी 7 सीटों का क्या हाल है? यहां जानिए।

Rajasthan By Election Result 2024: राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों की शनिवार, 23 नवंबर को मतगणना थी। जिसमें प्रदेश की झुंझुनूं, खींवसर, दौसा, सलूंबर, चौरासी, देवली उनियारा और रामगढ़ सीट शामिल रही। मतगणना के बाद प्रदेश में भाजपा 5, कांग्रेस 1 सीट पर वहीं 1 सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर मतदान: रामगढ़ में 70 फीसदी से ज्यादा वोटिंग, पढ़ें सभी सीटों का हाल

किस सीट पर किसको कितने वोट मिले

सीट आगे पीछे अंतर
झुंझुनूं राजेंद्र भांबू (भाजपा)- जीते अमित ओला (कांग्रेस) 42848
खींवसर रेवंत राम डांगा (भाजपा) जीते कनिका बेवीवाल (RLP) 13870
दौसा दीन दयाल बैरवा (कांग्रेस)- जीते जगमोहन (भाजपा) 2300
सलूंबर शांता देवी मीना (भाजपा) जीते जितेश कटारा (BAP) 1285
चौरासी अनिल कटारा (BAP) जीते कारीलाल ननोमा (भाजपा) 24370
देवली उनियारा राजेंद्र गुर्जर (भाजपा) जीते नरेश मीणा (निर्दलीय) 40914
रामगढ़ सुखवंत सिंह (भाजपा) जीते आर्यन जुबेर (कांग्रेस) 13636


क्यों हुआ था उपचुनाव
प्रदेश की कुल 7 सीटों पर उपचुनाव के परिणाम आएंगे। जिसमें खींवसर, सलूंबर, चौरासी, देवली-उनियारा, झुंझुनूं, दौसा और रामगढ़ शामिल है। इनमें से 5 सीट, विधायकों के सांसद बनने के कारण और दो सीट विधायकों के निधन के बाद खाली हुई थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story