पाली में भीषण हादसा: हाईवे पर दौड़ रहे तेज रफ्तार डंपर ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, ड्राइवर सहित 3 की मौत

Pali Road Accident
X
Pali Road Accident: डंपर ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, ड्राइवर सहित 3 की मौत।
Pali Road Accident:  राजस्थान के पाली में भीषण हादसा हो गया। मंगलवार (19 नवंबर) की रात पाली-जोधपुर हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। हादसे में 2 महिलाओं और ड्राइवर की मौत हो गई।

Pali Road Accident: राजस्थान के पाली में भीषण हादसा हो गया। मंगलवार (19 नवंबर) की रात पाली-जोधपुर हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिलाएं उछलकर 8 फीट दूर सड़क किनारे झाड़ियों में जाकर गिरीं। एक्सीडेंट में 2 महिलाओं और ड्राइवर की मौत हो गई। दूसरे एंबुलेंस का ड्राइवर घायल है। घायल को जोधपुर रेफर किया है। हादसा रोहट थाना क्षेत्र के गाजनगढ़ टोल नाके के पास हुआ।

जानें कैसे हुआ हादसा
पालनपुर (गुजरात) के निजी अस्पताल में भर्ती अशोक को परिजन एंबुलेंस से जोधपुर हॉस्पिटल ला रहे थे। गाजनगढ़ टोल नाके के पास एंबुलेंस से मवेशी टकरा गया। एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। आनन-फानन में जोधपुर से दूसरी एंबुलेंस मंगवाई गई। मरीज को दूसरी एंबुलेंस में शिफ्ट करते समय खड़ी एंबुलेंस को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिलाएं 8 फीट दूर उछलकर गिरीं।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Road Accident: दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 3 की मौत; 14 घायल

दो महिलाओं को ड्राइवर की मौत
हादसे में मरीज की रिश्तेदार बाड़मेर निवासी मोहनी देवी (42) पत्नी जगराम विश्नोई, फगली देवी (45) पत्नी उदाराम विश्नोई और एंबुलेंस ड्राइवर सुनील बिश्नोई की मौत हो गई। तीनों के शव मॉर्च्युरी में रखवा दिए गए हैं। दूसरे ड्राइवर का इलाज जोधपुर में चल रहा है। हालत गंभीर बताई जा जा रही है।

मरीज को देखने गईं थी दोनों महिलाएं
पुलिस के मुताबिक, पिछले दिनों अशोक कुमार एक्सीडेंट में घायल हो गया था। उसका इलाज पालनपुर (गुजरात) हॉस्पिटल में चल रहा था। अशोक से मिलने मोहनी देवी और फगली देवी पालनपुर गई थीं। डॉक्टर ने मरीज अशोक को जोधपुर शिफ्ट करने की बात कही। एंबुलेंस में अशोक के साथ दोनों महिलाएं और अन्य परिजन सवार हो गए। रास्ते में हादसा हो गया और दोनों महिलाओं की मौत हो गई। गनीमत रही कि मरीज के अन्य परिजन साइड में खड़े थे। वरना वे भी हादसे का शिकार हो जाते। दोनों महिलाएं घायल अशोक की मौसी और भुआ हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story