A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Rajasthan accident news राजधानी जयपुर में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मानसरोवर इलाके में कार और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयानक था कि दोनों भाई सड़क पर दूर जा गिरे।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मानसरोवर के रजत पथ निवासी परमानंद (33) के रूप में हुई है। वहीं उनके बड़े भाई गंगाराम (45) जयपुरिया अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों भाई वैशाली नगर स्थित नर्सरी सर्कल पर एक जूते की दुकान में काम करते थे और मंगलवार रात ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे।
रात करीब 12 बजे किरण पथ पर अमर जैन अस्पताल के पास रॉन्ग साइड से आ रही एक टैक्सी कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों भाई सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परमानंद को मृत घोषित कर दिया। बुधवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और चालक रोहिताश, निवासी भरतपुर, को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
